विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Netflix पर आते ही बदल गई फ्लॉप फिल्म की किस्मत, ओटीटी पर नंबर-1 बनी कॉमेडी-ड्रामा

Published: Tue, 03 Nov 2026 10:55 AM (IST)

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में एक कमर्शियल फ्लॉप फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है, जो अब ट्रेंडिंग में नंबर-1 बन गई है।

नेटफ्लिक्स पर आई फ्लॉप फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

नेटफ्लिक्स पर आई फ्लॉप फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. फ्लॉप फिल्म नेटफ्लिक्स पर हुई स्ट्रीम

  2. ट्रेंडिंग में नंबर-1 बनी कॉमेडी ड्रामा

  3. कमर्शियल तौर फेल रही थी मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में देखा जाता है, जो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाती है, वह ओटीटी पर आते ही अपनी छाप छोड़ने में सफल रहती है। ऐसा ही एक फिल्म को हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया। कॉमेडी ड्रामा जॉनर वाली ये मूवी थिएटर्स और बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही थी।

लेकिन अब नेटफ्लिक्स पर आते ही ये मस्ट वॉच बन गई है और नंबर-1 के पायदान पर ट्रेंड कर रही है। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी फिल्म के बारे में जिक्र किया जा रहा है।

नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 बनी नई फिल्म

इस लेख में जिस फिल्म के बारे में बात की जा रही है, उसे बीते 29 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने के बावजूद ये मूवी फ्लॉप रही थी। अब ओटीटी पर आते ही ऐसा लगता है कि जैसे इसकी सोई किस्मत जाग उठी है। दरअसल यहां बात साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति स्टारर लेटेस्ट फिल्म बत्था (Baththa) के बारे में की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Upcoming Releases: दीवाली वीक में मनोरंजन का धूम-धड़ाका, थिएटर्स से लेकर OTT तक फिल्मों-सीरीज की बहार

baththa ott release

नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम होने वाली कॉमेडी ड्रामा बत्था की कहानी काफी दिलचस्प है। 2 घंटे 36 मिनट की इस मूवी में एक बत्था (विजय सेतुपति) नाम के क्रूर गैंगस्टर की कहानी को दर्शाया गया है, जो अपने इलाके में डर को कायम रखता है। बत्था के साथ-साथ स्टोरी में एक 8 साल के बच्चे शबरी (साई पृथ्वीराज) का भी अहम किरदार है, जो बत्था का हिंसक रूप देखकर काफी डरता है।

baththa ott release (1)

लेकिन में एक ऐसा मोड़ आता है, जब बत्था और शबरी एक दूसरे के आमने-सामने आते हैं और छोटा बच्चा कैसे बत्था की जान बचाता है, उसके बारे में जानने के लिए आपको फिल्म बत्था को नेटफ्लिक्स पर देखना पड़ेगा। फिलहाल ये मूवी नेटफ्लिक्स की टॉप-10 मूवीज की लिस्ट में पहले नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है।

इस मूवी का निर्देशन बालाजी थरनीथरन ने किया है, जो इससे पहले विजय सेतुपति के साथ नादुवुला कोनजम पक्कथा कानोम और सीताकाथी जैसी फिल्मों को बना चुके हैं।

आईएमडीबी रेटिंग है धांसू

बेशक कमर्शियल तौर पर विजय सेतुपति स्टारर बत्था एक फ्लॉप फिल्म रही, लेकिन इसकी लोकप्रियता और शानदार कंटेंट का अंदाजा आप आईएमडीबी रेटिंग के माध्यम से आसानी से लगा सकते हैं, जोकि 8.7/10 है।

यह भी पढ़ें- 50 गुना ज्यादा सैलरी, मौत के मुंह में धकेलती नौकरी... OTT पर 8 एपिसोड की Mystery Thriller ने उड़ाया गर्दा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।