विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Upcoming Releases: दीवाली वीक में मनोरंजन का धूम-धड़ाका, थिएटर्स से लेकर OTT तक फिल्मों-सीरीज की बहार

Published: Mon, 02 Nov 2026 05:13 PM (IST)

दीवाली वीक में थिएटर से लेकर ओटीटी तक मनोरंजन का भरपूर डोज मिलने वाला है। यहां देखें इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में-सीरीज-

दीवाली वीक में मिलेगा मनोरंजन का भरपूर डोज

दीवाली वीक में मिलेगा मनोरंजन का भरपूर डोज

HighLights

  1. दीवाली वीक में मिलेगा मनोरंजन का भरपूर डोज

  2. 2 नवंबर से 8 नवंबर तक रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

  3. थिएटर्स से ओटीटी तक लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भगवान राम रावण का वध करके और अपना 14 वर्ष का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटे थे। इस खुशी में अयोध्या वासियों ने पूरे दिए जलाकर पूरे नगर को रोशन किया था। तब से हर साल दीवाली मनाई जाती है। इस बार दीवाली पर सिया-राम पर बनी नमित मल्होत्रा की रामायण थिएटर्स में आ रही है जो किसी त्यौहार से कम नहीं होगा।

यानी इस बार दीपावली पर श्रीराम की कहानी से सिनेमाघरों रोशन होने वाले हैं। इतना ही नहीं दीवाली के हफ्ते में थिएटर्स के साथ-साथ ओटीटी पर भी कई फिल्में सीरीज दस्तक देने वाली है। यहां देखें पूरी लिस्ट-

थिएट्रिकल रिलीज

रामायण (Ramayana: Part 1)

रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे स्टारर मोस्ट अवेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म 'रामायण' दीवाली से ठीक पहले यानी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है वहीं नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। इसकी एडवांस बुकिंग 15 दिन पहले ही शुरू कर दी गई थी।

Ramayana (79)

सीन (Scene)

सूर्या अभिनीत और जितु माधवन द्वारा निर्देशित तमिल एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'सीन' 6 नवंबर 2026 को, यानी दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

OTT (48)

ओटीटी रिलीज

हैवान (Haiwaan)

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय कुमार लीड किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 11 सितंबर 2011 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब यह ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म 6 नवंबर को सोनी लिव (Sony LIV) पर रिलीज होगी।

OTT (49)

दीवाली-दीवाली (Diwali-Diwali)

रितेश मेनन द्वारा निर्देशित, यह फैमिली ड्रामा एक युवा (मिहिर आहूजा) के इर्द-गिर्द घूमता है, जो रोशनी के त्यौहार पर घर लौटता है। उसके आने से पीढ़ियों की अलग-अलग उम्मीदों और दबी हुई भावनाओं के बीच एक बड़ा टकराव पैदा हो जाता है। 'टेरिबली टाइनी टेल्स' द्वारा निर्मित इस फिल्म में मनोज पाहवा और नीलू कोहली मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 5 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

OTT (50)

पॉसिबल लव (Possible Love)

साउथ कोरिया के जाने-माने निर्देशक ली चांग-डोंग आठ साल के लंबे अंतराल के बाद इस नई ड्रामा फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में जियोन डो-योन, सुल क्यूंग-गू, जो इन-सुंग और चो येओ-जोंग मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 6 नवंबर को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर दस्तक देगी।

OTT (51)

द ग्रेटेस्ट (The Greatest)

यह नई बायोग्राफिकल सीरीज बॉक्सिंग के दिग्गज मुहम्मद अली के जीवन और सांस्कृतिक प्रभाव को दर्शाती है। इसमें उनके शुरुआती करियर से लेकर हैवीवेट स्तर तक पहुंचने के सफर को दिखाया गया है। यह सीरीज प्राइम वीडियो पर 4 नवंबर को रिलीज होगी।

OTT (53)

'नॉर्थ ऑफ नॉर्थ' सीजन 2

यह कनाडाई कॉमेडी शो आर्कटिक के 'आइस कोव' नामक के छोटे और आपस में जुड़े समुदाय में वापस लौटता है, जहां सर्दियों की शुरुआत हो रही है। दूसरे सीजन में सियाजा नाम की एक महत्वाकांक्षी इनुक मां की कहानी है, जो अपने बॉस को यह साबित करने की कोशिश करती है कि वह सिर्फ एक साधारण कैलेंडर संभालने से कहीं ज्यादा काम करने में सक्षम है। यह फिल्म 5 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

OTT (52)

अंडर सीज (Under Siege)

यह एक ऐतिहासिक डॉक्यूड्रामा सीरीज है जो 80 के दशक में कोलंबियाई पैलेस ऑफ जस्टिस पर एम-19 गुरिल्ला कमांडो द्वारा किए गए हमले पर आधारित है। 8 एपिसोड की यह सीरीज 6 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।

OTT (54)

'ब्लैक' डव्स सीजन 2 (Black Doves Season 2)

ब्रिटिश स्पाई थ्रिलर के दूसरे सीजन में, कीरा नाइटली और बेन व्हिशा एक बार फिर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर लौट रहे हैं। नए एपिसोड्स में हेलेन वेब अपने पति से अपना खतरनाक पेशा छिपाए रखती हैं, लेकिन उनके पति के अगला प्रधानमंत्री बनने की तैयारी करने के कारण, इस झूठ को बनाए रखना और भी मुश्किल हो जाता है। यह सीरीज 5 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

OTT (55)

मीसाया मुरुक्कू 2 (Meesaya Murukku 2 )

2017 की तमिल म्यूजिकल कॉमेडी के इस सीक्वल में हिपहॉप तमिलहा आदि एक बार फिर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म दीवाली के मौके पर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। इसकी स्ट्रीमिंग 6 नवंबर को सोनी लिव पर होगी।

OTT (56)

नूरु कोडी वानाविल (Nooru Kodi Vaanavil)

शशि द्वारा निर्देशित इस तमिल रोमांटिक ड्रामा में हरीश कल्याण और सिद्धि इडनानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। लंबे समय से अटके इस प्रोजेक्ट को सिनेमाघरों में रिलीज करने के बजाय सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पेश किया गया है। यह जी5 (Zee5) पर 6 नवंबर को रिलीज होगी।

OTT (57)

यह भी पढ़ें- ओटीटी पर दिखेगी 'छठी मैया' की महागाथा, सिद्धार्थ मल्होत्रा की The Vvaan कब और कहां होगी स्ट्रीम?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।