विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Barbie And Meg 2 OTT Release: प्राइम वीडियो पर आयी 'बार्बी', इस तारीख से देख सकते हैं MEG 2

By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
Published: Tue, 12 Sep 2023 12:33 PM (IST)

Barbie And Meg 2 OTT Release बार्बी हॉलीवुड की उन फिल्मों में शामिल है जो काफी लोकप्रिय रही थीं। ये ...और पढ़ें

बार्बी और मेग 2 प्राइम वीडियो पर आने वाली हैं। फोटो- इंस्टाग्राम
बार्बी और मेग 2 प्राइम वीडियो पर आने वाली हैं। फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. बार्बी इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और सफल रही थी
  2. मेग 2, 2018 में आयी फिल्म द मेग का सीक्वल है
  3. अब ओपेनहाइमर की ओटीटी रिलीज का इंतजार है

नई दिल्ली, जेएनएन। इस साल जो हॉलीवुड फिल्में आयीं, उनमें बार्बी और ओपेनहाइमर की खूब चर्चा रही। दोनों फिल्में एक साथ रिलीज हुई थीं। अलग-अलग जॉनर की इन फिल्मों पर फैंस ने खूब मीम बनाये। एटॉमिक बम के जनक ओपेनहाइमर के कंधों पर बार्बी को बैठा दिया था।

कमाई के मामले में भी दोनों फिल्मों ने अपना दम दिखाया। इन दोनों फिल्मों के अब ओटीटी पर आने का इंतजार किया जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों फिल्मों के ओटीटी राइट्स प्राइम वीडियो ने खरीद लिये हैं। ओपेनहाइमर की पुष्टि अभी होना बाकी है, लेकिन बार्बी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दी गयी है। हालांकि, अभी इसे देखने के लिए पैसे चुकाने होंगे, क्योंकि रेंटल प्लान के तहत आयी है।

12 सितम्बर से स्ट्रीम हुई 'बार्बी'

प्राइम वीडियो की ओर से साझा की गयी जानकारी के अनुसार, बार्बी 12 सितम्बर से प्लेटफॉर्म पर आ गयी है। मार्गो रॉबी स्टारर फिल्म देखने के लिए फिलहल 499 रुपये देने होंगे। यह रेंटल उन लोगों के लिए भी है, जिनके पास प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन है।

यह भी पढ़े: OTT Movies and Web Series- अंडरवर्ल्ड से लेकर रोमांस की कहानियां, इस हफ्ते ओटीटी पर आ रहीं ये फिल्में और सीरीज

बार्बी का निर्देशन ग्रेटा गर्विग ने किया है। फिल्म में मार्गो ने बार्बीलैंड की बार्बी का किरदार निभाया है, जो अपनी दुनिया से निकलकर इंसानों के बीच पहुंच जाती है और उसे वहां अलग-अलग तरह के अनुभव होते हैं। फिल्म में रायन गोसलिंग ने केन का किरदार निभाया है। 

18 सितम्बर से स्ट्रीम होगी 'मेग 2'

बार्बी के साथ जेसन स्टेथम की फिल्म मेग 2- द ट्रेंच के भी प्राइम वीडियो पर आने की घोषणा की गयी है। यह क्रीचर थ्रिलर फिल्म है। जानकारी के मुताबिक, 'मेग 2- द ट्रेंच' 18 सितम्बर से प्राइम वीडियो पर रेंटल प्लान के तहत स्ट्रीम होगी। यह 2018 में आयी द मेग का सीक्वल है।

इसकी कहानी मैरियाना ट्रेंच में विशालकाय शार्क मेगलोडोन की खोज के इर्द-गिर्द घूमती है। जोनस टेलर के किरदार में जेसन एनवायरनमेंटल क्राइम को रोकने का काम करते हैं। इस फिल्म का निर्देशन बेन व्हीटली ने किया है। इसकी कहानी 1999 के नॉवल द ट्रेंच से ली गयी है।

यह भी पढ़े: Avinash Tiwary- यह हफ्ता अविनाश तिवारी के नाम, एक दिन के अंतर पर बनेंगे गैंगस्टर और आइबी अधिकारी

रेंट की इतने दिनों की होती है वैधता

रेंटल पर आने वाली फिल्में प्राइम वीडियो पर स्थित स्टोर में जाकर देखी जा सकती हैं। एक बार के रेंटल में फिल्म देखना शुरू करने के 48 घंटे के अंदर खत्म करनी होगी। रेंट की वैधता 30 दिन होती है। यानी 30 दिनों के अंदर फिल्म कभी भी देखी जा सकती है।