Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    State Of Siege- Temple Attack: एनएसजी कमांडो बनकर ओटीटी डेब्यू कर रहे अक्षय खन्ना, देखें फ़िल्म का ट्रेलर

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Fri, 02 Jul 2021 03:21 PM (IST)

    ट्रेलर में मंदिर पर हमले एनएसजी की गतिविधि अक्षय खन्ना के किरदार की नाकामी के दृश्यों पर फोकस किया गया है। फ़िल्म को केन घोष ने निर्देशित किया है। केन ने अभय 2 के साथ-साथ लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) का निर्देशन किया था। फ़िल्म का निर्माण कॉन्टिलो पिक्चर्स ने किया है।

    Hero Image
    Akshaye Khanna on State of Siege Temple Attack poster. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के इस शानदार दौर में अब अक्षय खन्ना भी डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हैं। अक्षय, ज़ी5 की ओरिजिनल फ़िल्म स्टेट 'स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक' से ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं।  फ़िल्म 9 जुलाई को रिलीज़ हो रही है और ट्रेलर शुक्रवार को जारी कर दिया गया। इस फ़िल्म में अक्षय एक एनएसजी कमांडो का किरदार निभा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह फ़िल्म ज़ी5 की स्टेट ऑफ़ सीज सीरीज़ की अगली पेशकश है। स्टेट ऑफ़ सीज- 26/11 की कहानी मुंबई में हुए आतंकी हमलों पर आधारित थी, वहीं स्टेट ऑफ़ सीज- टेम्पल अटैक की कहानी अक्षरधाम मंदिर पर हुए आतंकी हमले और इसकी साजिश से प्रेरित है।

    यह फ़िल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ प्रीमियर की जाएगी। ट्रेलर में मंदिर पर हमले, एनएसजी की गतिविधि, अक्षय खन्ना के किरदार की नाकामी के दृश्यों पर फोकस किया गया है। फ़िल्म को केन घोष ने निर्देशित किया है। केन ने अभय 2 के साथ-साथ लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) का निर्देशन किया था। फ़िल्म का निर्माण कॉन्टिलो पिक्चर्स ने किया है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by ZEE5 (@zee5)

    अक्षय पहले भी अपनी फ़िल्मों में सेना की वर्दी पहन चुके हैं। फ़िल्म के फ़र्स्ट लुक जारी होने पर उन्होंने कहा था- "यह एक ऐसा प्रिविलेज है, जो केवल एक अभिनेता को ही मिलता है। मेकिंग के दौरान मेरा फोकस इस बात पर भी था कि उस प्रिविलेज का अनादर नहीं होना चाहिए।'' फ़िल्म में विवेक दहिया, गौतम रोडे, मंजरी फड़नीस, अक्षय ओबेरॉय प्रमुख किरदारों में नज़र आएंगे।

    बता दें, 24 सितंबर 2002 में गुजरात के गांधीनगर में स्थित अक्षरधाम मंदिर में आतंकवादी हमला हुआ था। इस भीषण हमले में 30 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और 80 से अधिक घायल हो गए थे। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभाला। एनएसजी ने आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया और घेराबंदी को समाप्त करने में सफ़ल रहे थे। 

    comedy show banner
    comedy show banner