विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Commando Series Trailer: अदा शर्मा की 'कमांडो' सीरीज का धांसू ट्रेलर रिलीज, जबरदस्त स्टंट करती दिखीं एक्ट्रेस

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Mon, 31 Jul 2023 09:31 PM (IST)

Commando Series Trailer विपुल अमृतलाल शाह कमांडो वेब सीरीज का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसमें अदा शर्मा शानदार ...और पढ़ें

Adah Sharma and Prem Parrijaa Commando series Trailer
Adah Sharma and Prem Parrijaa Commando series Trailer

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Commando Series Trailer: अदा शर्मा की 'कमांडो' वेब सीरीज का शानदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है।  इसमें अदा शर्मा और प्रेम परीजा नजर आएंगे। प्रेम परीजा इस वेब सीरीज से एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं।

धमाकेदार है 'कमांडो' सीरीज का ट्रेलर

विपुल अमृतलाल शाह 'कमांडो' वेब सीरीज का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें अदा शर्मा शानदार एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस एक-एक कर सभी दुश्मनों से लड़ती दिखाई दे रही हैं। इस सीरीज की कहानी कमांडो प्रेम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक नापाक योजना और बायो वॉर के बीच फंसा है। ऐसे में वह अपने देश के साथ-साथ कमांडो भाई को बचाने के लिए मिशन तैयार करता है, लेकिन क्या वह इसमें सफल हो पाएगा? ये 11 अगस्त को पता चलेगा।

View this post on Instagram

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

'कमांडो' में नजर आएंगे ये स्टार्स

इस सीरीज में अदा शर्मा और प्रेम के अलावा तिग्मांशु धूलिया, अमित सियाल, श्रेया सिंह चौधरी, इश्तियाक खान और मुकेश छाबड़ा भी नजर आने वाले हैं। अदा शर्मा दमदार एक्शन करती दिखाई देने वाली हैं। बता दें, अदा शर्मा का 'कमांडो' में वैसा ही किरदार है, जैसा इस फ्रैंचाइज़ी की फिल्मों में था। ये सीरीज 11 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।