Pooja Joshi Arora: हिना खान की 'भाभी' ने दिया बेटी को जन्म, 8 साल में दूसरी बार बनीं मां, रखा ये नाम
Pooja Joshi Arora पूजा जोशी अरोड़ा को सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से फेम मिला। उन्होंने कुछ साल इसमें काम करने के बाद शो को अलविदा कह दिया। हालांकि फैंस उन्हें अब भी वर्षा के रोल में देखना पसंद करते हैं। उनकी मनमोहक मुस्कान और मीठा बोलने के अंदाज ने लोगों को दीवाना बना दिया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक गुड न्यूज शेयर की।

नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन की दुनिया में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' दशकों से राज कर रहा है। इसके कैरेक्टर्स घर-घर में फेमस हो चुके हैं। चाहे अक्षरा बनी हिना खान हों या नैतिक बने करण मेहरा या कोई अन्य कलाकार, 'ये रिश्ता...' के सभी किरदारों को इस शो से खूब लाइमलाइट मिली है। इस बीच शो में कई नए चेहरे भी देखने को मिले, तो वहीं पुराने चेहरों ने मनोरंजन करना कम नहीं किया।
पूजा जोशी को लेकर आई ये खबर
हाल ही में 'ये रिश्ता...' जय सोनी के एक्जिट को लेकर सुर्खियों में आया था। अब यह शो एक बार फिर चर्चा में आया है। शो में अक्षरा की भाभी वर्षा का रोल निभाने वालीं पूजा जोशी अरोड़ा को लेकर एक खबर है। वह मां बन गई हैं। शुक्रवार को उन्होंने बेटी को जन्म दिया। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसके बाद उन्हें और उनके पति मनीष अरोड़ा को फैन्स की तरफ से ढेर सारा प्यार मिल रहा है।
दूसरी बार मां बनी हैं पूजा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'ये रिश्ते हैं प्यार के' फेम पूजा जोशी ने पोस्ट में लिखा, 'आज भगवान की कृपा से, मैंने एक बेटी को जन्म दिया। प्लीज आप सभी इसे अपना आशीर्वाद दें।' बता दें कि पूजा जोशी अरोड़ा दूसरी बार मां बनी हैं। यहग 8 साल में उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'रुहानी' रखा है।
14 साल से राज कर रहा शो
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' 2009 में शुरू हुआ था। तब से लेकर अब तक शो में कई कैरेक्टर आए और गए। कहानी में तक बदलाव किया गया, लेकिन जो नहीं बदला है, वह है इस शो में फैमिली थीम को बनाए रखना। यह शो 14 वर्षों से छोटे पर्दे की दुनिया में राज कर रहा है। अक्षरा और नैतिक के बाद इसमें कायरव और नायरा का प्यार दिखा था और अब अभिमन्यु और अक्षरा इस शो को आगे ले जा रहे हैं। वहीं, पूजा जोशी ने इस शो को कुछ साल करने के बाद छोड़ दिया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।