Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहनाज गिल को छेड़ते दिखे हर्ष लिंबाचिया, फूटा भारती सिंह का गुस्सा, किया पति का ये हाल

    आजकल भारती सिंह हर्ष के साथ रिएलटी शो द खतरा खतरा शो को होस्ट कर रही हैं। जहां हर्ष एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ फ्लर्ट करते हुए नजर आए। जिसे देख भारती गुस्से में आ गई और पति का कॉलर पकड़ लिया।

    By Vaishali ChandraEdited By: Updated: Mon, 25 Apr 2022 06:53 AM (IST)
    Hero Image
    Shehnaaz Gill, Bharti Singh, Haarsh Limbachiyaa, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया हाल ही में एक बेटे के माता- पिता बने हैं। डिलीवरी के बाद भारती कुछ दिनों के लिए ब्रेक पर चली गई थीं। इस दौरान उनके पति हर्ष दूसरी एक्ट्रेसेस के साथ काफी मस्ती मजाक करते हुए नजर आ रहे थे। अब भारती काम पर वापस लौट चुकी हैं और अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करने में जुट गईं। आजकल वह हर्ष के साथ रिएलटी शो 'द खतरा खतरा शो' को होस्ट कर रही हैं। जहां हर्ष एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ फ्लर्ट करते हुए नजर आए। जिसे देख भारती गुस्से में आ गई और पति का कॉलर पकड़ लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, भारती और हर्ष अपने शो में आने वाले हर गेस्ट के साथ खूब मस्ती मजाक करते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ। 'द खतरा खतरा शो' के सेट पर दोनों ने शहनाज गिल के साथ मिलकर सबको एंटरटेन किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हर्ष मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं और धीरे से शहनाज को कंधे से धक्का मारते हैं और पूछते हैं, 'कॉफी पीने चलें।' हर्ष के इस अंदाज से शहनाज का मुंह बन जाता है और वह अजीब महसूस करने लगती हैं। इसके साथ ही बैकग्राउंड में 'दिल बेचारा' सॉन्ग प्ले होता है।

    हर्ष के ऐसा करने पर शहनाज रिएक्ट करते हुए कहती हैं, 'इसने छेड़ा मेरे को।' ये बात सुनकर हर्ष मुस्कुराते हुए कहते हैं- 'देखो झूठा इल्जाम लगाओगी तो पक्का छेड़ूंगा मैं।' इस पर शहनाज स्टेज पर ही खड़ी भारती की ओर इशारा करते हुए कहती हैं- दो पंजाब की लड़कियां हट्टी कट्टी, चल मैं पतली हो गई थोड़ी सी तो ये मत सोचना कि जोर कम हो गया।' इसके बाद भारती सिंह गुस्से से लाल हो जाती हैं और हर्ष का कॉलर पकड़ते हुए कहती हैं- 'और मैं तो पतली भी नहीं हुई और मेरे में जोर भी पूरा है।'

    शहनाज गिल, हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह का यह वीडियो बहुत ही मजेदार है। जो फैन्स को खूब पसंद आ रहा हैं।