Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mouni Roy Wedding: कौन है मौनी रॉय के होने वाले पति सूरज नांबियार, जानिए पूरी डिटेल्स

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Thu, 27 Jan 2022 07:22 AM (IST)

    मौनी रॉय जल्द ही दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। मौनी रॉय की शख्सियत तो सब ही वाकिफ हैं लेकिन उनके होने वाले पति सूरज नांबियार क्या करते हैं और कौन हैं ये आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

    Hero Image
    Who is Suraj Nambiar Mouni Roy Husband To Be Check Details. Photo Credit- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन की खूबसूरत अभिनेत्री और छोटे परदे की बड़ी नागिन बनकर सबका दिल जीतने वालीं मौनी रॉय 27 जनवरी को सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। मौनी रॉय की शख्सियत से तो सभी परिचित हैं, लेकिन उनके होने वाले पति सूरज नांबियर के बारे में लोग बहुत ही कम जानते हैं। इन दोनों की शादी बड़ी ही धूमधाम से गोवा में होने वाली हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रहने के बाद अब जल्द ही पति बनने वाले सूरज नांबियार की जिंदगी के बारे में बताएंगे। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि सूरज कौन हैं और क्या करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्नाटक में हुआ था सूरज का जन्म

    सूरज नांबियार का जन्म कर्नाटक के बेंगलुरु में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई जैन इंटरनेशल रेजिडेंशियल से पूरी की थी। सूरज नांबियार ने साल 2008 में आर.वी. इंजीनियरिंग कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में अपनी पढ़ाई की। मौनी रॉय का एक देवर भी है, जिसका नाम नीरज है। सूरज नांबियार के भाई नीरज पुणे में एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सह-संस्थापक हैं। तो वहीं मौनी रॉय के होने वाले पति सूरज नांबियार की बात करें तो वह दुबई में रहने वाले एक भारतीय व्यवसायी और निवेश बैंकर हैं।

    मौनी रॉय से दुबई में हुई थी पहली मुलाकात

    मौनी रॉय की तरह ही सूरज नांबियार भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनके इंस्टाग्राम को देखकर ये अंदाजा लगाना आसान है कि मौनी की तरह ही सूरज को भी पढ़ने का बहुत ही शौक है। मौनी रॉय और सूरज की मुलाकात सबसे पहले दुबई में ही हुई थी, जिसके बाद वह दोस्त बनें और एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। लेकिन इन दोनों ने न तो कभी अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि की और न ही किसी को अपने रिश्ते की भनक होने दी। हालांकि इन दोनों को कई पार्टीज में साथ देखा गया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Suraj Nambiar (@nambiar13)

    मौनी की तरह ही पढ़ाई का शौक रखते हैं सूरज

    मौनी रॉय ने अपने साल की शुरुआत सूरज नांबियार के परिवार के साथ दुबई में ही की थी। सूरज नांबियार को मौनी रॉय की तरह ही ट्रेवल और पढ़ने का शौक हैं। सूरज नाम्बियार संयुक्त अरब अमीरात में कैपिटल मार्केट्स के डायरेक्ट हेड हैं।इसके साथ ही वह इस समय चार्टर्ड अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट एनालिस्ट एसोसिएशन के सदस्य हैं। उन्होंने अशोका इंडिया में एक इंटर्न के तौर पर काम किया है।

    सूरज नंबियार से 27 तारीख को होगी शादी

    सूरज नांबियार और मौनी रॉय 27 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इन दोनों की शादी के गोवा में शुरू हो गए हैं। हाल ही में सूरज नांबियार और मौनी रॉय की हल्दी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। जिसके बाद अब मौनी की मेहंदी की रस्म शुरू हो गई है। ये दोनों गोवा के बीच में सात फेरे लेंगे। इनकी शादी में अर्जुन बिजलानी, मंदिरा बेदी सहित मौनी रॉय के कई करीबी दोस्त शामिल हुए हैं।