Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या ओरिजिनल कॉपी को एडिट करके हुआ रामायण का प्रसारण? प्रसार भारती के सीईओ ने दिया जवाब

    By Rajat SinghEdited By:
    Updated: Sun, 19 Apr 2020 11:34 AM (IST)

    कुछ यूजर्स ने पूछा कि क्या शो को एडिट करके दूरदर्शन पर प्रसारित किया जा रहा है? इस सवाल पर अब प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर का जवाब आया है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    क्या ओरिजिनल कॉपी को एडिट करके हुआ रामायण का प्रसारण? प्रसार भारती के सीईओ ने दिया जवाब

    नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) के बीच दूरदर्शन ने दर्शकों के बीच ग़ज़ब की वापसी की है। चैनल्स के सीरियल्स को लगातार जबरदस्त टीआरपी मिल रही है। रामायण ने सबका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि, इसके प्रसारण में कमियों को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल भी उठ रहे हैं। इस बीच कुछ यूजर्स ने पूछा कि क्या शो को एडिट करके दूरदर्शन पर प्रसारित किया जा रहा है? इस सवाल पर अब प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर का जवाब आया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या एडिट करके किया जा रहा रामायण का प्रसारण

    सोशल मीडिया पर स्वप्निल नाम के यूजर ने शशि शेखर को टैग करते हुए पूछा- 'अहिरावण कांड और रावण के द्वारा लक्ष्मण को दी गई दिक्षा वाले पार्ट को कट कर दिया गया? निराश महसूस कर रहा हूं।' इस पर शशि का जवाब सामने आया। उन्होंने लिखा, 'कोई भी कट नहीं किया गया है। ये ओरिजिनल पार्ट में ही नहीं हैं।'

    शशि ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारे महाकाव्यों की यही सुंदरता है कि इनमें कई कहनियां, साइड-कहानियां और व्याख़्याएं हैं। हर बारिकियों का शायद एक टीवी स्क्रिप्ट में शामिल नहीं किया जा सकता है। लेकिन भविष्य में ऐसी प्रस्तुतियों के लिए दरवाजा खुला है।'

    रामायण के बाद अब 'लव कुश' 

    रविवार यानी 19 अप्रैल को रामायण सीरियल का आखिरी एपिसोड दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद अब इसके आगे उत्तर रामायण शो 'लव कुश' का प्रसारण भी दूरदर्शन पर किया जाएगा। आपको बता दें कि इस शो का निर्माण भी रामानंद सागर के मार्गदर्शन में हुआ है। साल 1988 में पहली बार टीवी पर प्रसारित किया गया था। अब रोज रात 9 बजे रामायण की जगह 'लवकुश' का प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा कई और पुराने और गोल्डन एज शो लगातार दूरदर्शन पर दिखाए जा रहे हैं। इनमें शक्तिमान, महाभारत और ब्योमकेश बक्शी जैसे कई शोज़ शामिल हैं। 

    इसे भी पढ़ें- रामायण- महाभारत ही नहीं, इन 5 कार्यक्रम के हिट होने से भी दूरदर्शन बना नंबर वन चैनल