Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Urfi Javed से जुड़ी इस खबर को सुन फैंस को लग जायेगा झटका, बर्थडे पर जख्मी हुईं एक्ट्रेस

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Sat, 15 Oct 2022 03:05 PM (IST)

    सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। उर्फी हर अंदाज फैंस को हैरान करता है। वो हर बार और भी ज्यादा बोल्ड लुक में मीडिया के सामने आकर फैंस को सरप्राइज कर देती हैं।

    Hero Image
    Photo Credit : Urfi Javed Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Urfi Javed: सोशल मीडिया पर अपने लुक और ड्रेसिंग सेंस से बवाल मचाने वाली उर्फी जावेद का आज बर्थडे है। ‘बिग बाॅस ओटीटी' की एक्स कंटेस्टेंट उर्फी आज हर तरफ छाई हुई हैं। उनका लुक मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। आज अपना 25वां बर्थडे पर भी उर्फी धमाल मचा रही हैं। अपने इस खास दिन को उर्फी दोस्तों और परिवार संग मना रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि बर्थडे पर उर्फी अपने कौन से लुक और ड्रसे से सरप्राइज देने वाली हैं, लेकिन इसी बीच अब उर्फी के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है। बर्थडे पर उर्फी जख्मी हो गई हैं। इस बारे में खुद उर्फी ने खुद फैंस को जानकारी दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बर्थडे पर जख्मी हुईं उर्फी जावेद

    उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो अपनी चोट के निशान दिखाती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उर्फी ने ये भी बताया कि उन्हें ये चोट कैसे लगी है। वो बताती हैं कि उन्होंने Sequin Gloves पहना था, जिसे पहनना उन्हें काफी महंगा पड़ गया। Sequin Gloves की वजह से उनका हाथ और पैर छिल गया है। वीडियो में वो अपने हाथ और पैर के निशान दिखा रही हैं। Sequin Gloves के करण उनके हाथ और पैर काफी छिल गए हैं। उर्फी के इन जख्मों को देखकर साफ पता चल रहा है कि उन्हें कितना दर्द हो रहा होगा। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लगातार फैंस के कमेंट आ रहे हैं। जहां एक ओर उनके चाहने वाले उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके जल्दी ठीक होने की बात लिख रहे हैं।

    उर्फी जावेद का वर्क फ्रंट

    आपको बता दें कि उर्फी जावेद लखनऊ की रहने वाली हैं। उन्होंने साल 2016 में सोनी टीवी के शो 'बड़े भैया की दुल्हनिया' में अवनि पंत के किरदार से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वहीं, इसके बाद साल 2016-17 में उर्फी ने स्टार प्लस के शो चंद्र नंदिनी में छाया का किरदार निभाया। मेरी दुर्गा में आरती के किरदार से भी उर्फी ने दर्शकों का दिल जीता। उर्फी की लिस्ट में 'सात फेरों की हेरा फेरी', 'बेपनाह', 'जीजी मां', 'डायन', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कसौटी जिंदगी' की शुमार है।