विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nilu Kohli Husband Dies: एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह का निधन, बाथरूम में मिला शव

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Sat, 25 Mar 2023 10:59 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2023 11:21 AM (IST)

फिल्म इंडस्ट्री अभी तक एक्टर सतीश कौशिक के निधन के गम से उबर भी नहीं पाया था कि एक और ...और पढ़ें

Photo Credit : Nilu Kohli Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Nilu Kohli Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Nilu Kohli Husband Death: मनोरंजन जगत से एक बार फिर से बुरी खबर सामने आ रही है। कई सीरियल्स और फिल्मों में काम कर चुकीं फेमस एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह कोहली का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया। हरमिंदर सिंह की अचानक हुई मौत ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। खबरों की मानें तो हरमिंदर सिंह का शव बाथरूम में मिला है।

बाथरूम में मिला शव

एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह कोहली पूरी तरह से स्वस्थ थे। खबरों की मानें तो बीते शुक्रवार वो गुरुद्वारे भी गए थे। वहां से लौटने के बाद वो बाथरूम गए और वह काफी समय तक बाहर नहीं आए। इसके बाद घर में मौजूद हेल्पर ने उन्हें ढूंढा तो वो बाथरूम गिरे हुए मिले। उन्हें इसके बाद इलाज के लिए के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हरमिंदर सिंह का अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।

बेस्ट फ्रेंड वंदना अरोड़ा की मौत की पुष्टि

रिपोर्ट के मुताबिक, नीलू की सबसे अच्छी दोस्त वंदना अरोड़ा ने एक्ट्रेस के पति की मौत को कंफर्म किया है। वंदना ने बताया उस समय घर पर हेल्पर मौजूद था और वह हरमिंदर सिंह कोहली के लिए लंच तैयार कर रहा था। वह हरमिंदर के बाथरूम से लौटने का इंतजार कर रहा था ताकि उन्हें लंच सर्व कर सके। वहीं, जब काफी टाइम बाद भी जब हरमिंदर बाथरूम से नहीं निकले तो हेल्प ने बेडरूम में जाकर चेक किया तो हरमिंदर वहां गिरे पड़े थे। वंदना ने ये भी बताया कि हरमिंदर डायबिटीज के मरीज थे।

नीलू कोहली कई फिल्मों में कर चुकी हैं काम

आपको बता दें कि नीलू कोहली छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुकी हैं। वो साल 1999 में 'दिल क्या करे' में सपोर्टिंग रोल में दिखीं। उन्होंने पंजाबी सीरियल 'निम्मो ते विम्मो' में भी काम किया। उन्होंने हिंदी सीरियल 'जय हनुमान' में भी एक्टिंग की। वो साल 2022 में पीरियड ड्रामा मूवी 'जोगी' में दिखी थीं। इसके अलावा वह 'हिंदी मीडियम', 'हाउसफुल 2', और 'रन' जैसी मूवीज का भी हिस्सा रह चुकी हैं।  इसके अलावा टीवी पर तो वो कई सीरियल में नजर आ ही चुकीं हैं।