विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Anuj Thakur Died: 33 साल की उम्र में टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का हुआ निधन, नींद में दौरा पड़ने से गई जान

Published: Mon, 02 Nov 2026 12:22 PM (IST)

Anuj Thakur Death: छोटे पर्दे के मशहूर कलाकार अनुज ठाकुर का नींद में दौरा पड़ने की वजह से आकस्मिक निधन हो गया है।

टीवी एक्टर अनुज ठाकुर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

टीवी एक्टर अनुज ठाकुर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. नहीं रहे टीवी एक्टर अनुज ठाकुर

  2. नींद में अचानक दौरा आने से हुई मौत

  3. अनुज के करीबी दोस्त ने की मौत की पुष्टि

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता की मौत की खबर ने सिनेमाई जगत को झकझोर के रख दिया था और अब टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अनुज ठाकुर (Anuj Thakur) के निधन की खबर सामने आ रही है। 33 साल की उम्र में अनुज ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 

बंधन सात जन्मों का जैसे कई धारावाहिक से फैंस का दिल जीतने वाले अनुज ठाकुर आकस्मिक निधन से हर कोई हैरान है। उनके दोस्त और टीवी इंडस्ट्री के कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश सोनर ने इस मामले की जानकारी दी है। 

टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का हुआ निधन

इतनी कम उम्र में अनुज ठाकुर के मौत की खबर सामने आने के बाद इंडस्ट्री में मातम परस गया है। हर कोई इस बात से हैरान है कि एक हेल्दी लाइफस्टाइल जीने वाले अनुज ऐसे कैसे इस दुनिया को छोड़ सकते हैं। अनुज ठाकुर के दोस्त रूपेश सोनार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी मौत की पुष्टि करते हुए लिखा है-

यह भी पढ़ें- मुंबई अंडरवर्ल्ड पर फिल्में बनाने वाले निर्देशक Sanjay Gupta का निधन

tv actor anuj thakur

मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि तुम अब हमारे बीच नहीं रहे। तुम सिर्फ एक दोस्त ही नहीं, बल्कि मेरे छोटे भाई जैसे थे। हमने साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट्स की योजना बनाई थी। मुझे आज भी याद है कि कैसे मैंने तुम्हारे शुरुआती दिनों के संघर्षों को देखा और तुम्हारे पूरे सफर का गवाह बना। जीवन सच में अनिश्चित है, इसका कोई भरोसा नहीं। यह मानना बहुत दुखद है कि तुम इतनी जल्दी चले गए। यह खबर सच नहीं लगती। तुम्हें हमेशा याद रखा जाएगा, मेरे भाई। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।

anu

सोते ही रह गए अनुज ठाकुर

इस तरह रूपेश सोनार ने अनुज ठाकुर के देहांत पर शोक जताया है। इतना ही नहीं टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में रूपेश ने अनुज की मौत की कारण भी बताया है और कहा- करीब तीन दिन पहले उसकी मौत हुई है। मैं उसके घर गया, परिवार वालों से मिला। तब पता लगा कि उसे नींद में दौरा आया था, सुबह 4:30 बजे, जब उसके फोन का अलार्म बजा, तो उनकी मां उसे जगाने गईं, लेकिन अनुज नहीं उठा। 

इन शोज के लिए थे मशहूर 

बतौर एक्टर अनुज ठाकुर ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई थी। उन्होंने धूम मचाओ धूम, बंधन सात जन्मों का, बींद बनूंगा घोड़ी चढ़ूंगा और महिसागर जैसे कई टीवी सीरियल्स में अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाया था।

यह भी पढ़ें- BP Singh Death: C.I.D के डायरेक्टर बी.पी. सिंह का निधन, 77 की उम्र में ACP प्रद्युमन के 'बॉस' ने कहा अलविदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।