BP Singh Death: C.I.D के डायरेक्टर बी.पी. सिंह का निधन, 77 की उम्र में ACP प्रद्युमन के 'बॉस' ने कहा अलविदा
छोटे पर्दे के मशहूर धारावाहिक सी.आई.डी को बनाने वाले निर्देशक बी.पी.सिंह का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है।
-1793100385197_m.webp)
बी.पी.सिंह का हुआ देहांत (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
CID के क्रिएटर बी. पी. सिंह का हुआ देहांत
इस वजह से बी.पी.सिंह का हुआ निधन
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने जताया शोक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत से इस वक्त एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे के कल्ट धारावाहिक सी.आई.डी और आहट को बनाने वाले निर्देशक बिजेंद्र पाल सिंह यानी बी.पी.सिंह (B.P.Singh Died) का निधन हो गया है। बी.पी.सिंह की मौत की खबर सामने आने के बाद शोबिज की दुनिया में मातम पसर गया है।
77 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से बी.पी.सिंह ने इस दुनिया को अलविदा कहा है। इस मामले को लेकर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर शोक जताया है।
नहीं रहे C.I.D के निर्देशक बी.पी.सिंह
सी.आई.डी और आहट छोटे पर्दे के दो ऐसे धारावाहिक थे, जिन्होंने कई सालों तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। ऐसे में अब इन दोनों शोज के मेकर बी.पी.सिंह का निधन हुआ है, तो यकीनन तौर पर टीवी इंडस्ट्री के लिए ये एक बड़ा झटका है। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर बिजेंद्र पाल सिंह के देहांत की आधिकारिक जानकारी देते हुए लिखा है-
यह भी पढ़ें- Nana Patekar की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने, मौत की वजह का हुआ खुलासा; CAD से पीड़ित थे एक्टर
-1793101822176.webp)
आज सुबह तड़के एक बड़े हार्ट अटैक के कारण बेहतरीन प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बी.पी. सिंह जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वह एक उम्दा फिल्ममेकर थे, जिन्होंने अपने लोकप्रिय क्राइम शो सी.आई.डी. (C.I.D.) और आहट (Aahat) से पूरे देश की जनता को बांधे रखा था। उनका काम आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि जब वह इडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष थे, तब मैं उनके काफी करीब था।

एक फिल्मकार होने के साथ-साथ वह एक बेहतरीन इंसान और मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे। मनोरंजन जगत में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। उनका अंतिम संस्कार कल, 28 अक्टूबर को किया जाएगा। बाकी जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।
सी.आई.डी में निभाया था अहम किरदार
बी.पी.सिंह ने सिर्फ स्पाई थ्रिलर शो सी.आई.डी का निर्माण ही नहीं किया था, बल्कि उन्होंने इस धारावाहिक में सीनियर ऑफिसर DCP शमशेर सिंह चित्रोले का अहम किरदार भी निभाया था, जो जो ACP प्रद्युम्न (शिवाजी साटम) के बॉस थे। इस रोल के उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
