मुंबई अंडरवर्ल्ड पर फिल्में बनाने वाले निर्देशक Sanjay Gupta का निधन
ऐश्वर्या राय से लेकर ऋतिक रोशन तक कई एक्टर्स के साथ सुपरहिट फिल्में देने वाले निर्देशक संजय गुप्ता का निधन ...और पढ़ें

संजय गुप्ता का हुआ निधन/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
नहीं रहे मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता
काबिल-कांटे और जज्बा सहित दी कईं हिट फिल्में
अशोक पंडित ने निधन की खबर को किया कंफर्म
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड के गलियारो से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। 'काबिल', 'मुंबई सागा' और 'शूटआउट एट वडाला' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले संजय गुप्ता का निधन हो गया है। डायरेक्टर की अचानक सामने आई निधन की खबर से बॉलीवुड में मातम पसर गया है। निर्देशक के निधन की खबर को अशोक पंडित ने कंफर्म किया है।
संजय गुप्ता की सिर पर चोट लगने से हुई मौत
निर्माता-निर्देशक अशोक पंडित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकांउट पर संजय गुप्ता (Sanjay Gupta Death) की डेथ की खबर को कंफर्म करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने लिखा, "ये बहुत ही शॉकिंग और दुखद है। मुझे अभी-अभी करीबी दोस्त और मंझे हुए निर्देशक संजय गुप्ता के निधन की जानकारी मिली है। उनका निधन सिर पर चोट लगने से हुआ है। एक और टैलेंट हम सबको छोड़कर बहुत जल्दी चला गया। वह बहुत ही अच्छे नैरेटर और पैशनेट फिल्ममेकर थे। ये हमारी इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा नुकसान है। मेरे प्यारे दोस्त हम आपको बहुत याद करेंगे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाए। ओम शांति।"

आतिश से रखा था डायरेक्शन की दुनिया में कदम
संजय गुप्ता के फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्होंने अपने पूरे करियर में कुल 12 फिल्मों का निर्देशन किया है। साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म आतिश: फील द फायर से उन्होंने बतौर डायरेक्टर अपनी जर्नी शुरू की। संजय दत्त और आदित्य पंचोली स्टारर फिल्म में संजय गुप्ता के फिल्माए एक्शन, लिखे शार्प डायलॉग्स और मूवी की स्टोरी लाइन को लोगों ने बेहद पसंद किया।
क्राइम और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़ी उन्होंने कई फिल्में बनाई। संजय गुप्ता की सबसे यादगार फिल्मों में जंग, कांटे, जॉन अब्राहम के साथ शूटआउट एड वडाला, खौफ, मुसाफिर, जज्बा, दस कहानियां जैसी कई फिल्में की। उन्होंने कई दशक तक क्राइम ड्रामा और एक्शन थ्रिलर फिल्मों पर काम किया, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली। उनकी बतौर निर्देशक आखिरी फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म द मिरांडा ब्रदर्स थी।

साल की शुरूआत में हुआ था बड़ा एक्सीडेंट
इससे पहले साल 2026 की शुरूआत में संजय गुप्ता जब पुणे से मुंबई के लिए ट्रेवल कर रहे थे, तो उनका एक सीरियस एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उन्हें काफी चोटें आई थीं। हालांकि, वह उससे रिकवर हो गए थे।
संजय गुप्ता की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उन्होंने अनु लेखी से शादी की थी। जिनसे उनका पहले तलाक हुआ और बाद में उन्होंने उनसे ही दोबारा शादी की। संजय गुप्ता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थे और अक्सर फिल्मों को लेकर खुलकर अपनी राय सामने रखते थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।