Dhurandhar और एनिमल पर भड़के संजय गुप्ता, Love & War पर भी निकाली भड़ास; क्यों लगाई मेकर्स की क्लास?
फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने हाल ही में सुपरहिट फिल्मों 'एनिमल' और 'धुरंधर' पर कुछ ऐसे सवाल उठाए जिनका दर्शक भी सपोर्ट कर रहे हैं।
-1790579561875_m.webp)
संजय गुप्ता ने एनिमल और धुरंधर पर उठाए सवाल
HighLights
संजय गुप्ता ने एनिमल और धुरंधर पर उठाए सवाल
संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' को भी लिया आड़े हाथ
फिल्ममेकर को किस पर बात हुई आपत्ति?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर की एनिमल और रणवीर सिंह की धुरंधर भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में शामिल है। वहीं संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर मच अवेटेड फिल्मों में से एक है जिसमें विक्की कौशल (Vicky Kaushal), रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे सितारे नजर आएंगे।
लेकिन इन तीनों ही फिल्मों को लेकर फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने एक बड़ा सवाल उठाया है। फिल्ममेकर ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और विक्की कौशल की स्मोकिंग करते हुए दिखाई गई फिल्म पोस्टर्स पर सवाल उठाए।
यह भी पढ़ें- Love & War से Vicky Kaushal के दो पोस्टर्स आउट, दीवानगी में कौन सी हद करेंगे पार? फर्स्ट लुक ने बढ़ाई बेचैनी
एनिमल, धुरंधर और लव एंड वॉर पर उठाए सवाल
फिल्ममेकर संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने फिल्म इंडस्ट्री के उस चलन पर सवाल उठाए हैं जिसमें लीड एक्टर की ऑन-स्क्रीन इमेज और प्रमोशन के लिए स्मोकिंग का इस्तेमाल किया जाता है। रविवार को डायरेक्टर ने एक कोलाज शेयर किया जिसमें रणबीर कपूर ('एनिमल' में), रणवीर सिंह ('धुरंधर' में) और विक्की कौशल (पीरियड ड्रामा 'लव एंड वॉर' में) अपने-अपने किरदारों के लुक में स्मोकिंग करते हुए दिख रहे हैं।
What is the point of those unpleasant anti smoking reels we have to endure before and during films when these are the posters of the films? pic.twitter.com/oQSkEWkTZl
— Sanjay Gupta (@_SanjayGupta) September 27, 2026
सोशल मीडिया पर किया ये पोस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखते हुए, फिल्ममेकर ने थिएटर में दिखाए जाने वाले अनिवार्य एंटी-स्मोकिंग डिस्क्लेमर और फिल्म के मार्केटिंग पोस्टर्स के बीच के अंतर पर चिंता जताई। उन्होंने पूछा, 'जब फिल्मों के पोस्टर ऐसे होते हैं, तो फिल्मों से पहले और उनके दौरान दिखाए जाने वाले उन बुरे एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या मतलब है?

इंटरनेट पर छिड़ी बहस
कई यूजर्स ने उनकी इस बात का सपोर्ट किया और फिल्मों में तंबाकू के इस्तेमाल को सामान्य दिखाने के चलन पर एक बड़ी बहस शुरू कर दी।

एक यूजर ने लिखा, 'यह तो मजाक है, यह वैसा ही है जैसे नेटफ्लिक्स (Netflix) या एप्पल (Apple) पर कोई शो देखते समय शराब पीने के बारे में चेतावनी मिलना'। एक और यूजर ने कहा, 'स्मोकिंग और ड्रिंकिंग दिखाने पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए। यही एकमात्र समाधान है। अगर कोई खुद की जान लेना चाहता है, तो यह उसकी अपनी समस्या है, लेकिन किसी भी पब्लिक या मास मीडिया को नुकसानदायक प्रचार के लिए इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए'।
सीबीएफसी ने जारी की गाइडलाइंस
यह आलोचना भारतीय सिनेमा में नशीले पदार्थों के दिखाए जाने को लेकर सख्त रेगुलेटरी निगरानी के बीच आई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने हाल ही में सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा सिनेमैटोग्राफ एक्ट के तहत नोटिफाई की गई नई गाइडलाइंस लागू की हैं।
'एनिमल' (Animal) और 'धुरंधर' (Dhurandhar) अपने-अपने वक्त की सुपरहिट फिल्म है वहीं विक्की कौशल की लव एंड वॉर (Love & War) का दर्शक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। संजय लीला भंसाली की यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
