Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्चना पूरन सिंह को 'सुंदर लड़की' कहना पड़ा ब्रेट ली को भारी, Kapil Sharma ने पूछा, "फ्लर्टिंग भी शुरू कर दी"

    Kapil Sharma Brett Lee Chris Gayle द कपिल शर्मा शो में इस बार ब्रेट ली और क्रिस गेल भाग लेने वाले है। अब एक प्रोमो जारी किया गया है। इसमें दोनों को कपिल शर्मा के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarUpdated: Fri, 02 Jun 2023 06:07 PM (IST)
    Hero Image
    Kapil Sharma Brett Lee Chris Gayle, Kapil Sharma

    नई दिल्ली जेएनएन। Kapil Sharma Brett Lee Chris Gayle: द कपिल शर्मा शो में इस हफ्ते भाग लेते क्रिकेटर ब्रेट ली और क्रिस गेल नजर आएंगे। इसका नया प्रोमो जारी कर दिया गया है। इसमें क्रिकेटर को अर्चना पूरन सिंह के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। द कपिल शर्मा शो में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ब्रेट ली और क्रिस गेल भाग लेने पहुंचे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कपिल शर्मा और ब्रेट ली कहां साथ नजर आनेवाले है?

    शो का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है। इसमें उनको कपिल शर्मा के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है, जहां उन्होंने दर्शकों का हिंदी में 'नमस्ते' कर अभिवादन किया। वहीं, दोनों शो पर जमकर मस्ती करते भी नजर आए। वीडियो में ब्रेट ली ने व्हाइट शर्ट और ब्लैक कलर की पैंट पहन रखी है। वहीं, क्रिस गेल ने फंकी सूट पहन रखा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    ब्रेट ली और क्रिस गेल की कपिल शर्मा के साथ मस्ती का वीडियो कहां देखें?

    कपिल शर्मा ने इस अवसर पर दोनों से पूछा कि क्या वे नवजोत सिंह सिद्धू को मिस कर रहे हैं। गौरतलब है कि इसके पहले कपिल शर्मा शो नवजोत सिंह सिद्धू जज करते थे, जिन्हें बाद में हटा दिया गया था और उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह को लाया गया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए क्रिस गेल कहते हैं, "नहीं मैं नहीं कर रहा।" उनकी बात सुनकर अर्चना मुस्कुराने लगती है। वह अपनी कुर्सी से उठकर ताली बजाने लगती है। इस पर ब्रेट ली कहते हैं, "सुंदर लड़की को देखना ज्यादा अच्छा है।" वह अर्चना पूरन सिंह की ओर देखने लगते हैं। इस पर कपिल शर्मा ब्रेट ली को छेड़ते हुए कहते हैं, "आपने रिटायरमेंट के बाद फ्लिर्टिंग शुरू कर दी है।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    कपिल शर्मा ने ब्रेट ली और क्रिस गेल से क्या प्रश्न पूछे है?

    कपिल शर्मा ने इस अवसर पर ब्रेट ली से पूछा कि 2009 के T20 वर्ल्ड कप में क्रिस गेल ने उनके ओवर में 27 रन बनाए थे, इसका क्या वे उन्हें परेशान करना चाहते थे। इस पर ब्रेट ली कहते हैं, "हंड्रेड%।" द कपिल शर्मा शो के वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। कई लोग ब्रेट ली और क्रिस गेल को एक साथ देखने के लिए उत्साहित है। कई लोगों ने उनके 'नमस्ते' की भी सराहना की है। गौरतलब है कि द कपिल शर्मा शो जल्द ऑफ एयर होने वाला है। इसके पीछे कारण यह है कि द कपिल शर्मा शो की टीम अमेरिका और कनाडा में टूर करने जा रही है। इसके चलते कुछ हफ्ते तक शो ऑफ एयर रहेगा।