Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    The Evacuation Operation Ganga: यूक्रेन-रशिया युद्ध में फंसे 22 हजार छात्रों के रेस्क्यू मिशन की कहानी!

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 16 Jun 2023 04:04 PM (IST)

    The Evacuation Operation Ganga द इवेक्युएशन ऑपरेशन गंगा शो यूक्रेन-रशिया युद्ध में फंसे 22 हजार 500 छात्रों को वापिस भारत लाने की कहानी पर आधारित है। यह 21 सदी का अब तक का सबसे बड़ा रेस्क्यू मिशन है।

    Hero Image
    The Evacuation Operation Ganga, The Evacuation Operation Ganga news

    नई दिल्ली, जेएनएन। The Evacuation Operation Ganga: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने रशिया और यूक्रेन के बीच फंसे 22 हजार भारतीय छात्रों को सकुशल वापिस लाने का बहुत ही खतरनाक काम किया था। अब इस पर द इवेक्युएशन: ऑपरेशन गंगा नामक एक शो बना है। यह हिस्ट्री TV18 पर जल्द रिलीज होने वाला है। चैनल ने एक नई डॉक्यूमेंट्री की घोषणा की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    द इवेक्युएशन ऑपरेशन गंगा किस पर आधारित है?

    द इवेक्युएशन ऑपरेशन गंगा 21वीं सदी के सबसे बड़े इवेक्युएशन और रेस्क्यू ऑपरेशन की कहानी बताएगी। इसे भारत सरकार ने यूक्रेन में किया था। गौरतलब है कि इस रेस्क्यू मिशन के माध्यम से 22 हजार से अधिक भारतीय छात्रों को सकुशल घर वापिस लाया गया था। यह सभी छात्र थे जो कि यूक्रेन में फंस गए थे। इस डॉक्यूमेंट्री में डिफेंस एनालिस्ट मारूफ रजा इसे डिटेल में बताते नजर आएंगे। 

    द इवेक्युएशन ऑपरेशन गंगा किस पर आधारित है?

    इस शो के माध्यम से यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के अनुभव को भी दिखाया जाएगा जो कि युद्ध के दौरान बंकर में रहते थे, जिन्हें सामान्य सुविधाओं की कमी हो गई थी। इसके अलावा, उन्हें खाने-पानी जैसी चीजों की कमी से जूझना पड़ रहा था। इतना ही नहीं, उनके माता-पिता भारत में उनके सकुशल वापिस आने की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसमें लॉजिस्टिक ऑपरेशन की भी जानकारी दी जाएगी कि भारत सरकार ने किस प्रकार अदम्य साहस दिखाते हुए यूक्रेन और रशिया के बीच फंसे युद्ध छात्रों को सकुशल वापस निकाला था।

    द इवेक्युएशन ऑपरेशन गंगा पर पीएम मोदी ने क्या कहा है?

    खास बात यह है कि इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नजर आएंगे। वह ऑपरेशन गंगा के बारे में चर्चा करते नजर आएंगे। वे इसके परिणामों पर भी चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं,

    "प्रत्येक भारतीय के सीने में विश्वास था कि चुनौती चाहे कितनी भी बड़ी हो, परिस्थितियां चाहे कितनी भी विपरीत हो, वे जानते हैं कि सरकार उनके पीछे खड़ी है और वह बच्चों को वापस सुरक्षित ले आएगी। यह सिर्फ एक पॉलिसी नहीं है। यह मानवता का दर्शन है। हमने इस रिश्ते को हमेशा मजबूत किया है। यह हमारे देश की अदम्य इच्छाशक्ति को भी दिखाता है।"

    द इक्वेशन ऑपरेशन गंगा हिस्ट्री टीवी 18 पर 17 जून से रात 8 बजे प्रीमियर होगा।