विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tera Yaar Hoon Main शो में आया नया ट्विस्ट, 'रविंदर बग्गा' के तौर पर हुई 'इस' कलाकार की एंट्री

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Wed, 05 Jan 2022 03:58 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jan 2022 07:00 AM (IST)

Tera Yaar Hoon Main updates सरवर आहूजा की एंट्री होने से इन दोनों के जीवन में काफी बदलाव आएगाl इस ...और पढ़ें

Tera Yaar Hoon Main updates: तेरा यार हूं मैं शो में सरवर आहूजा रविंदर बग्गा के तौर पर नजर आएंगेl
Tera Yaar Hoon Main updates: तेरा यार हूं मैं शो में सरवर आहूजा रविंदर बग्गा के तौर पर नजर आएंगेl

नई दिल्ली, जेएनएनl Tera Yaar Hoon Main show updates: तेरा यार हूं मैं नामक शो में सरवर आहूजा रविंदर बग्गा के तौर पर नजर आएंगेl यह नया ट्विस्ट और टर्न दर्शकों को काफी पसंद आएगाl दरअसल तेरा यार हूं मैं में सरवर आहूजा की एंट्री होने जा रही हैl इस शो में दलजीत और राजीव की अहम भूमिका है जो कि सायंतनी घोष और सुदीप साहिर निभाते हैंl

सरवर आहूजा दलजीत के पूर्व पति की भूमिका निभाएंगे

सरवर आहूजा की एंट्री होने से इन दोनों के जीवन में काफी बदलाव आएगाl इस शो में सरवर आहूजा दलजीत के पूर्व पति की भूमिका निभाएंगेl इसके चलते दलजीत और राजीव के रिश्तों पर प्रभाव पड़ेगाl

View this post on Instagram

A post shared by sarwar ahuja (@sarwarahuja)

सरवर आहूजा शो में रविंदर बग्गा की भूमिका निभाएंगे

सरवर आहूजा शो में रविंदर बग्गा की भूमिका निभाएंगेl इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, 'यह रोल मुझे मिला है जो कि मेरे लिए सौभाग्य की बात हैl तेरा यार हूं मैं बहुत ही अच्छा शो हैl यह दर्शकों को काफी पसंद आता हैl पहले दिन शो पर मेरा शानदार स्वागत किया गयाl मैं सभी के साथ जुड़कर काम करना चाहता हूंl मैं इस शो में अहम भूमिका निभा रहा हूंl मुझे लगता है यह शो दर्शकों को काफी पसंद आएगाl'

सरवर आहूजा ने अपनी भूमिका के बारे में भी बताया

सरवर आहूजा ने अपनी भूमिका के बारे में बताते हुए कहा, 'मेरी भूमिका रविंदर दलजीत को बहुत प्यार करती हैl मैं मजाकिया भी हूं और पंजाबी भी हूंl दलजीत की भूमिका में इसके कारण कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगेl दोनों के बीच काफी अच्छी केमिस्ट्री भी हैl इसके चलते दलजीत और राजीव के रिश्तों में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है। इसके चलते मैं आप लोगों को यह विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले एपिसोड दर्शकों को काफी पसंद आएंगेl मैं एक लंबे ब्रेक के बाद टीवी पर वापस आ रहा हूंl यह शो मेरे फैंस को काफी पसंद आएगा और वह मेरा समर्थन भी करेंगे।'