Taarak Mehta के टप्पू की खून से लथपथ हालत देख घबराए फैंस, चेहरे का ये हाल देख क्या होगा 'बबीता जी' का रिएक्शन
हाल ही में राज ने ‘तारक मेहता‘ शो को छोड़ा है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह ये है कि राज जल्द ही बाॅलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं हाल ही में राज का नया म्यूजिक वीडियो ‘सॉरी सॉरी’ रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।
नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते 15 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के कई ऐसे कलकार हैं, जिन्हें दर्शकों ने छोटे से बड़ा होते देखा है। एक ऐसे ही कलाकार हैं टप्पू। दर्शकों ने टप्पू को उस वक्त से पसंद किया है जब वो काफी छोटे थे। शो में टप्पू का किरदार एक्टर राज अनाकद ने प्ले किया है। कुछ दिनों पहले ही राज ने शो को छोड़ा है, लेकिन फैन उन्हें आज भी काफी मिस करते हैं। इसी बीच टप्पू यानी राज का एक वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को चौंका कर रख दिया। इस वीडियो में राज की खून से लथपथ हालत देखकर आप भी चिंता में आ जाएंगे।
राज की हालत देख फैंस के उड़े होश
राज अनाकद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में राज के कपड़े फटे हुए हैं और उनके पूरे कपड़ों में खून लगा हुआ है। वहीं उनके पूरे चेहरे से खून बह रहा है। उनकी हालत काफी खराब नजर आ रही हैं। अगर आप भी राज की ये हालत देखकर चिंता में आ गए हैं तो बता दें कि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। राज का ये वीडियो पुराना है, जिसे उन्होंने हैलोइन वीक के मौके पर पोस्ट किया है।
चेहरे से इस तरह हटा रहे हैं मेकअप
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए राज ने कैप्शन में साफ बताया है कि ये उनका थ्रोबैक वीडियो है। इस वीडियो को उन्होंने पिछले साल 2021 हैलोइन के मौके पर बनाया था। इस दौरान आप देख सकते हैं कि वो मेकअप रूम में हैं और धीरे-धीरे उनके फेस से मेकअप हटाया जा रहा है। राज के इस वीडियो पर लगातार फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं। अब तक इस वीडियो को काफी व्यूज मिल चुके हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।