Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'दयाबेन' नहीं बल्कि ये हैं 'जेठालाल' की रीयल वाइफ, खूबसूरती में नहीं हैं किसी से कम

    तारक मेहता में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी ने साल 2017 में ही शो से ब्रेक ले लिया था। वो मैटरनिटी ब्रेक पर चली गई थीं पर वो कभी वापस नहीं आईं। अब पता चला है कि उन्होंने मेकर्स के सामने 3 शर्तें रखीं थीं।

    By Priti KushwahaEdited By: Updated: Sat, 03 Sep 2022 10:53 PM (IST)
    Hero Image
    Photo Credit : Taarak Mehta Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का फेमस काॅमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की जबरदस्त पॉपुलैरिटी है। इस शो को हर उम्र के लोग देखना बेहद पसंद करते हैं। यही वजह है कि ये शो बीते 15 सालों से हर किसी की पहली पसंद बना हुआ। वहीं टीआरपी लिस्ट में भी ये शो हमेशा ही टाॅप 5 के पायदान में रहता है। ये पूरा शो गोकुलधाम सोसायटी के जेठालाल के परिवार के इर्द-गिर्द ही घूमता रहता है। वहीं दर्शक भी जेठालाल की फैमिली को काफी पसंद करते हैं। शो में फैंस जेठालाल और उनकी आन स्क्रीन पत्नी दयाबेन की चुलबुली जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। लेकिन जब से दयाबेन यानी दिशा वकानी ने शो को अलविदा कहा है फैंस काफी निराश हैं। हर कोई लंबे समय से दयाबेन की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हें। हालांकि दयाबेन के रोल के लिए कई नाम अब तक सामने आ चुके हैं। लेकिन अभी तक किसी के नाम पर पक्की मोहर नहीं लगी है। खैर ऑन स्क्रीन न ही सही लेकिन आज हम आपको जेठालाल यानी दिलीप जोशी की ऑफ स्क्रीन यानी रियल लाइफ वाइफ से मिलवाने जा रहे हैं, जो खूबसूरती में किसी को कम नहीं हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये हैं जेठालाल की रियल लाइफ हमसफर

    जेठालाल यानी दिलीप जोशी की रियल लाइफ वाइफ का नाम जयमाला जोशी है। जयमाला एक्टिंग और लाइम लाइट से काफी दूर रहती हैं। वहीं खूबसूरती में किसी से कम नहीं हैं। जहां दिलीप एक्टिंग की दुनिया में राज कर रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी पूरे पर राज करती हैं और परिवार का ख्याल रखती हैं। दिलीप और जयमाला की शादी को 21 साल से ज्यादा हो चुके हैं। उनकी जेठालाल यानी दिलीप जोशी का एक बेटा और एक बेटी है। दिलीप जोशी की बेटी का नाम नियति जोशी और बेटे का नाम रित्विक जोशी है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Gokuldham Parivar 💛 (@tmkocxglorious)

    अवॉर्ड में होती है स्पाॅट

    बता दें कि वैसे तो जेठालाल यानी दिलीप जोशी की पत्नी को उनके साथ कम ही स्पाॅट किया जाता है। लेकिन उन्हें अवॉर्ड फंक्शन या पार्टी में में ही स्पॉट किया जाता है। इसी बीच दोनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे का हाथ थामें रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही दोनों की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।