Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah में दयाबेन की वापसी की खबरों के बीच दूल्हा बने जेठालाल, वायरल तस्वीर में देखें कौन है नई दुल्हन?

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Sat, 18 Jun 2022 08:18 AM (IST)

    दयाबेन भले ही बीते 5 साल से इस शो से गायब हैं लेकिन दर्शक बड़ी बेसब्री से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। हलांकि बीच-बीच में दयाबेन की वापसी की खबरें ...और पढ़ें

    Hero Image
    Photo Credit : Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Dayaben Back on Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah : टीवी का फेमस कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' आज एक अलग ही बेंचमार्क सेट कर चुका है। इस शो की पॉपुलेरिटी का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि ये शो बीते 14 सलों से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। 14 सालों के इस लंबे सफर में कई कलकार इस शो का हिस्सा बनें और कई इसे अलविदा कह कर जा चुके। लेकिन एक खास बात ये है इस शो की कि जो भी कलाकार एक बार ​इस शो का हिस्सा बन जाता है दर्शक उसे हमेशा के लिए अपने दिल में एक खास जगह देते हैं। कुछ ऐसा ही शो की जान 'दयाबेन' के साथ भी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दयाबेन भले ही बीते 5 साल से इस शो से गायब हैं, लेकिन दर्शक बड़ी बेसब्री से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। हलांकि बीच-बीच में दयाबेन की वापसी की खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन फाइनली वो कब शो में नजर आएंगी ये किसी को नहीं पता। वहीं अब इसी बीच दयाबेन और जेठालाल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उनको देखकर हर किसी की नजर उस पर से हट ही नहीं रही है। एक बार आपको भी ये फोटो देखकर झटका लगने वाला है। यहां देखें तस्वीर...

    View this post on Instagram

    A post shared by tarak mehta ka ulta chashma (@tarak_mehta_clips)

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक फैन पेज पर जेठालाला और दयाबेन की एक तस्वीर शेयर की गई है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दोनों शादी के जोड़ें में नजर आ रहे हैं। फोटो में जहां जेठालाल पिंक कलर की शेरवानी और पकड़ी में दिख रहे हैं। वहीं दयाबेन सुर्ख लाला जोड़े में दुल्हन के अवतार में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस तस्वीर में दोनों मुस्कुराते दिख रहे हैं। वहीं इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा गया है, 'जेठाभाई दया भाभी के साथ।' इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस लगातार उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।