अफेयर की खबरों के बीच 'टप्पू' संग वायरल हुई 'बबीता जी' की रोमांटिक तस्वीर का सच आया सामने , उस वक्त उनके साथ...
मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और फोटोज फैंस के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट करती नजर आती हैं। वहीं फैंस को भी मुनमुन की लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak mehta ka ooltach chashmah: कॉमेडी शोज में सबसे ज्यादा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लगातार दर्शकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। ये शो बीते 13 सालों के हर घर में अपनी पकड़ बनाए हुए है। वहीं टीआरपी लिस्ट में भी ये शो हमेशा ही आगे रहता है। शो के हर स्टार्स की अपनी खास फैन फॉलोइंग है। लेकिन शो में अगर कोई सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है तो वो है 'बबीता जी' यानी मुनमुन दत्ता। एक्ट्रेस न सिर्फ अपनी खूबसूरती से दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं बल्कि फैंस उनसे जुड़ी छोटी से छोटी बातें जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। मुनमुन दत्ता का हर पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इसी बीच एक बार फिर मुनमुन की एक तस्वीर चर्चा में आई है जिससी सच्चाई आपके भी हैरान कर देगी।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता बीते काफी वक्त से अपने को—स्टार 'टप्पू' यानी राज अनादकट संग अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में बनीं हुई है। वहीं हाल ही में राज और मुनमुन की एक रोमांटिक तस्वीर सुर्खियों में आई थी। इस तस्वीर में मुनमुन और राज एक दूसरे का थामें नजर आए थे। वहीं अब इस तस्वीर की पूरी सच्चाई सामने आ चुकी है। दरअसल, राज और मुनमुन दत्त की इस तस्वीर को क्रॉप किया गया था। इस तस्वीर में राज और मुनमुन के अलावा एक तीसरा शख्स भी मौजूद था जिसे क्रॉप कर ये दिखाया गया कि फोटो में सिर्फ वो दोनों ही थे। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि 'तारक मेहता...' के गोली यानी कुश शाह थे। इस दौरान मुनमुन ने सिर्फ 'टप्पू' का हाथ पकड़ा हुआ था बल्कि गोली का भी हाथ थाम रखा था। वहीं अब तीनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और फोटोज फैंस के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट करती नजर आती हैं। वहीं फैंस को भी मुनमुन की लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।