Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Taarak Mehta फेम शैलेश लोढ़ा ने फिर असित मोदी पर निकाली भड़ास, कहा- 'इन दिनों कुछ उथले लोगों की बातें सुनता हूं तो...'

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Fri, 23 Sep 2022 10:57 PM (IST)

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा भले ही अब शो का हिस्सा न हो लेकिन खबरों में बराबर बने रहते हैं। शो में उनके रिप्लेसमेंट के रूप में सचिन श्रॉफ की एंट्री हुई है। इसी के बाद शैलेश के फैंस के बीच काफी गरमा-गर्मी देखने को मिली थी।

    Hero Image
    Photo Credit : Shailesh Lodha Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah Fame Shailesh Lodha shares cryptic post: नई दिल्ली, जेएनएन। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ काॅमेडी शो इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसकी वजह है कि एक के बाद एक इसके कई कलकार शो छोड़कर जा रहे हैं औ कई नए कलाकारों की एंट्री हो रही है। हाल ही में इस शो से इसके मुख्य किरदार तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा ने शो को अलविदा कहा है। हालांकि शो में उनके जगह सचिन श्राॅफ की एंट्री हो चुकी है। शो छोड़ने के बाद भी शैलेश लोढ़ा अपने पोस्ट की वजह से सुर्खियों में बनें हुए हैं। लगातार शैलेश बिना किसी का नाम लिखे ऐसे पोस्ट कर रहे हैं, जिसे पढ़कर फैंस को ऐसा लग रहा है कि वो किसी पर तंज कस रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर शैलेश अपने एक लेटेस्ट  पोस्ट की वजह से चर्चा में आए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पोस्ट की वजह से फिर चर्चा में आए शैलेश लोढ़ा  

    तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा ने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘इन दिनों कुछ उथले लोगों की बातें सुनता हूं तो शबीना अदीब का ये शेर याद आता है...हालांकि शेरो शायरी और कविता ऐसे लोग समझ पाते तो उथली बातें करते ही नहीं। जो खानदानी रईस है वो, मिजाज नर्म रखते हैं अपना। तुम्हारा लहजा बता रहा है, तुम्हारी दौलत नई-नई है।'

    कमेंट कर फैंस कर रहे हैं ऐसी बातें

    एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर फैंस उन्हें फिर से तारक मेहता में देखने की बात कह रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘हम आज भी आपको बहुत मिस करते हैं।‘ वहीं एक ने लिखा, ‘शैलेश जी पहेली दफा जैसे आपको देखा था आज भी वैसे हि दिखते आप।‘ वहीं ने कहा, ‘भैयाए एक ही मंत्ररू ॐ इगनोराए नमः।‘ इस पर अब तक काफी कमेंट्स आ चुके हैं।

    comedy show banner