Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Taarak Mehta की 'बबीता जी' ने कराई सर्जरी ! लोग बोले- टप्पू के शो छोड़ने के कारण दुख में बदला लुक

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Fri, 17 Dec 2021 10:24 AM (IST)

    मुनमुन ने एक वीडियो शेयर किया है जिसे देख लोगों की अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो पा रहा। फैंस को लग रहा है कि क्या मुनमुन ने अपनी सर्जरी करा ली है क्योंकि जैसी वो नजर आ रही हैं वैसा तो उन्हें लोगों ने पहले कभी नहीं देखा

    Hero Image
    Image Source: Munmun Dutta Social Media page

    नई दिल्ली, जेएनएन। तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले काफी हफ्तों से टीआरपी पर धाक जमाए हुए है। इस शो के किरदारों की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि सोशल मीडिया पर भी फैंस इनसी जुड़ी डिटेल जानने के लिए बेताब रहते हैं। तो हम आपको बताने जा रहे हैं आपकी फेवरेट बबीता जी से जुड़ी एक बड़ी खबर। पिछले दिनों न्यूज आई थी कि शो में टप्पू का किरदार निभा रहे राज अनादकत जल्द ही तारक मेहता को अलविदा कहने वाले हैं। अब इसका असर बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता के ऊपर पड़ा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुनमुन ने बदला अपना लुक

    मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे देख लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो पा रहा। फैंस को लग रहा है कि क्या मुनमुन ने अपनी सर्जरी करा ली है क्योंकि जैसी वो नजर आ रही हैं वैसा तो उन्हें लोगों ने पहले कभी नहीं देखा। लोग मुनमुन के इस बदले अंदाज के पीछे राज के शो छोड़ कर जाने को वजह बता रहे हैं।

    वायरल हो रहा ये वीडियो

    दरअसल, मुनमुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एख रील शेयर की है। इसमें वो बार्बी डॉल बनी नजर आ रही हैं। मुनमुन दत्ता का एक वीडियो ट्रेंड कर रहा है। इसमें वह अपने बार्बी डॉल वाले लुक से लोगों का दिल जीत रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

    ट्रोल कर रहे लोग

    इस वीडियो में मुनमुन ने कार्टून फिल्टर का यूज किया है। उनकी आंखें काफी बड़ी और चेहरा बार्बी गर्ल की तरह नजर आ रहा है। मुनमुन 90 के दशक के फेमस सॉन्ग 'आइ एम अ बार्बी गर्ल' पर अपने हुस्न के जलवे बिखेर रहीं हैं। लोग जहां उनकी तारीफ में कर रहे हैं कि आपको बर्बी डॉल वाले फिल्टर की जरूरत नहीं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ उनसे सर्जरी के बारे में भी पूछ रहे हैं। तो एक ने तो इसे टप्पू के शो छेड़कर जाने के साइडइफेक्ट तक बता दिया।