Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'तारक मेहता' की बबीता जी की लेटेस्ट फोटो ने मचाया बवाल, खूबसूरती देख जेठालाल नहीं झपका पाएंगे पलकें

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Fri, 09 Sep 2022 05:45 PM (IST)

    टीवी का फेमस कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 15 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। दर्शकों को वैसे तो इस शो के वैसे तो हर किरदार काफी पसंद है लेकिन सबसे ज्यादा जेठालाल और बबीता जी की केमेस्ट्री उन्हें पसंद आती है।

    Hero Image
    Photo Credit : Babita Ji Aka Munmun Dutta Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : टीवी का फेमस काॅमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा लगातार फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो को 15 साल हो चुके हैं। वहीं दर्शकों के बीच इसका बज बना हुआ है। टीआरपी लिस्ट में भी असित मोदी का ये काॅमेडी शो हमेशा ही टाॅप लिस्ट में रहता है। इस शो को हर उम्र के लोग देखना बेहद पसंद करते हैं। दर्शकों के बीच इस शो की कहानी ही नहीं बल्कि इसके कलाकारों को भी खूब पसंद किया जाता है। शो में वैसे तो सभी कैरेक्टर्स को काफी पसंद किया जाता है, लेकिन सबसे ज्यादा जेठालाल और बबीता जी की केमेस्ट्री को लोग पसंद करते हैं। बबीता जी के पीछे दीवाने बनें फिरने वाले जेठालाल अपनी आशिकी जाहिर करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। शो में बबीता जी का रोल एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता प्ले कर रही हैं। शो में नहीं वो रियल लाइफ में भी काफी बोल्ड हैं। इसी बीच बबीता यानी मुनमुन दत्ता की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उनकी खूबसूरती देख फैंस अपना दिल हार रहे हैं। यहां देखें तस्वीर...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    View this post on Instagram

    A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

    बबीता जी की तस्वीर पर मर मिटे फैंस

    मुनमुन दत्ता यानी बबीता जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी हाॅट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में उनके चेहरे पर से फैंस अपनी नजर ही नहीं हटा पा रहे हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मुनमुन दत्ता ने ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी हुई है। वहीं उनके बाल ओपन है। उनके फेस की चमक फैंस का दिल जीत रही है। तस्वीर में मुनमुन की हल्की सी स्माइल उनकी इस तस्वीर को और भी खूबसूरत बना रही है। अब तब इस फोटो को काफी बार देखा जा चुका है। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    ऐसा है मुनमुन दत्ता का करियर

    आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में आए टेलीविजन शो 'हम सब बाराती' से की थी। इस शो के बाद जब 2008 में असित मोदी का कॉमेडी शो 'तारक मेहता' शुरू हुआ तब से ही मुनमुन दत्ता इस शो से जुड़ी हुईं हैं। वह शो में बबीता अय्यर की भूमिका निभा रही हैं। इस शो से वह घर-घर में मशहूर हो चुकी हैं। जेठालाल और बबीता अय्यर जी की प्यारी सी केमिस्ट्री लोगों को शो में खूब हंसाती है। टेलीविजन के अलावा मुनमुन दत्ता बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा भी रह चुकी हैं।