Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में क्यूट से दिखने वाले पिंकू का ट्रांसफॉर्मेशन लुक आपको कर देगा हैरान, फोटो हो रही वायरल
अजहर शेख को तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने के बाद एक अलग पहचान मिली है। वह एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन अजहर अपनी वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक ऐसा कॉमेडी शो हो जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। इस शो को हर किरदार को काफी पसंद किया जाता है। शो को हर किरदार फिर चाहे वो सीनियर आर्टिस्ट हो या फिर फिर चाइल्ड आर्टिस्ट हर किसी की अपनी एक खास फैन फॉलोइंग है। वहीं शो में पिंकू का किरदार निभाने वाले चाइल्ड एक्टर अजहर शेख के रोल को भी काफी पसंद किया जाता है। पिंकू को शो में टप्पू सेना का सबसे होशियार बच्चा माना जाता है। शो में भले ही पिंकू यानी अजहर को ज्यादा स्क्रीन स्पेस न मिली हो लेकिन असल जिंदगी में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इसी बीच अब अजहर का ट्रांसफॉर्मेशन लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है।
View this post on Instagram
अजहर का ट्रांसफॉर्मेशन लुक चर्चा में
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में क्यूट से दिखने वाले पिंकू यानी अजहर शेख अब काफी बड़े और हैंडसम हो चुके हैं। अजहर ने जिस तरह से खुद का ट्रांसफॉर्म किया है वो वाकई में काफी हैरान करने वाला है। उन्होंने आज अपने आप को पूरी तरह से चेंज कर लिया है। आज उन्हें पहली नजर में पहचान पाना आपके लिए काफी मुश्किल होगा। अजहर अक्सर अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी को फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। इसी बीच उनकी कई तस्वीरों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटोज में उनकी स्ट्रॉन्ग बिल्ट देखकर फैंस हैरान हैं। फैंस कि ये काफी काफी सरप्राइजिंग है कि शो में क्यूट से दिखने वाले अजहर आज इतना चेंज कैसे हो गए हैं।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर रहते हैं एक्टिव
अजहर शेख को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काम करने के बाद एक अलग पहचान मिली है। वह एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन अजहर अपनी वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते हैं। वहीं उनके फैंस भी उनके इन अपडेट्स को काफी पंसद करते हैं। अजहर शेख की तो वो इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं। इंस्टा पर अजहर के एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।