Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Disha Vakani: हे मां माताजी! दयाबेन की हमशक्ल का वीडियो हुआ वायरल, देखकर हिल जाएंगे जेठालाल!

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Thu, 02 Feb 2023 01:08 PM (IST)

    आपको बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पिछले दिनों कई स्टार्स ने शो के अलविदा कहा है। शो से टप्पू तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा और डायरेक्टर मालव राजद ने शो को अलविदा कह दिया है। इनके जाने से शो को काफी बड़ा झटका लगा है।

    Hero Image
    Photo Credit : Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

    नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का फेमस कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो में अब तक कई स्टार्स आए और गए हैं। वहीं, कई कलाकार ऐसे भी हैं, जो शो शुरू होने के वक्त से अभी तक इससे जुड़े हुए हैं। ऐसे में दर्शक शो की जान यानी दयाबेन यानी दिशा वकानी को काफी मिस करते हैं। कई बार दयाबेन की वापसी को लेकर खबरें भी आई हैं, तो इस रोल के लिए कई एक्ट्रेसेस का नाम भी सामने आ चुका है। वहीं, अब इसी बीच दयाबेन की तरह दिखने वाली एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दयाबेन की तरह दिखती है ये लड़की

    दयाबेन यानी दिशा वकानी जैसी दिखने वाली लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस  वीडियो में दयाबेन की हमशक्ल लड़की अलग-अलग सलवार सूट पहने कभी नाचती तो कभी वॉक करती नजर आ रही है। वीडियो में पहले ये लड़की ब्लू कलर के सलवार सूट और फिर ब्लैक कलर के सूट में काफी खूबसूरत नजर आ रही है। दिखने में ये लड़की वाकई में काफी हद तक दयाबेन जैसी ही लग ही है। पहली नजर में टप्पू के पापा यानी जेठालाल भी धोखा खा सकते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Mahila Mandal (@tmkocxladies)

    फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

    दिशा वकानी की हमशक्ल लड़की के इस वीडियो में उसके नाम की जानकरी नहीं दी है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे है। इस पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। किसी को ये ​बिल्कुल दयाबेन जैसी लग रही है तो किसी को नहीं। एक ने कमेंट कर लिखा, 'बस दयाबेन से लंबी है।' एक लिखता है, 'इसी को दयाबेन की जगह शो में ले लो।' एक ने कहा, 'दयाबेन की तरह नहीं है।'