विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Taarak Mehta को टीवी पर लाने के लिए प्रोड्यूसर को करना पड़ा था 6 साल लंबा इंतजार, वजह जान सिर पकड़ लेंगे आप

By Tanya AroraEdited By:
Published: Fri, 29 Jul 2022 01:43 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jul 2022 05:14 PM (IST)

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma टीवी के लॉन्ग रनिंग शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने हाल ही में अपने ...और पढ़ें

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah complete 14 years producer asit modi says he waited for 6 years. Photo Credit- Instagram
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah complete 14 years producer asit modi says he waited for 6 years. Photo Credit- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन।Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सोनी सब पर प्रसारित होने वाला कॉमेडी सटायर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी का लॉन्ग रनिंग शो है। पिछले 14 सालों से ये शो टीवी पर राज कर रहा है और हाल ही में दयाबेन और जेठालाल स्टारर यह कॉमेडी शो अपने 15वें साल में लग गया है और पिछले 15 सालों से लोग असित मोदी के शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और इसके किरदारों को खूब प्यार दे रहे हैं। लेकिन शायद आपको ये नहीं पता होगा कि 14 साल से टीवी और ऑडियंस के दिलों पर राज कर रहा ये शो शुरुआत में कई रिजेक्शन झेल चुका है, जिसका खुलासा अब खुद प्रोड्यूसर असित मोदी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया है।

'तारक मेहता' की कहानी लेकर छह साल तक इधर उधर भटके थे असित मोदी

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 14 साल पूरे होने के बाद असित मोदी ने कई दिलचस्प किस्से शो के फैंस के साथ शेयर किए। ऐसा ही एक किस्सा है उनके शो को मिले रिजेक्शन का। असित मोदी ने इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत करते हुए कहा, कोई भी चैनल उनके शो की स्क्रिप्ट को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं था। उन्होंने अपने शो के लिए कई दरवाजे खटखटाते, लेकिन किसी ने भी उन्हें वापस जवाब नहीं दिया। कोई इस शो को समझ नहीं पाया, और शो को रिजेक्ट कर दिया गया। असित मोदी ने बताया कि उस समय पर सास बहू के शो को ज्यादा देखा जाता था कॉमेडी सिर्फ वीकेंड पर देखी जाती थी। इसलिए इस अलग कांसेप्ट वाले शो के ऊपर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता था। हालांकि असित मोदी को अपने शो पर पूरा यकीन था कि ये शो अलग है और लोगों के चेहरों पर स्माइल लेकर आएगा। सोनी सब के शो को लेने से पहले असित मोदी को 6 साल तक रिजेक्शन झेलना पड़ा था।

इस शो को चैलेंज के तौर पर असित मोदी ने किया था स्वीकार

असित मोदी ने आगे बताया कि, '6 साल के इंतजार के बाद इस शो को सोनी पिक्चर्स ने चैनल सब पर दिखाने के लिए इस शो पर हमसे बात की, जोकि उस वक्त सब को कॉमेडी चैनल के रूप में तब्दील कर रहा था। उसी दौरान उनके सीओओ एनपी सिंह ने मुझसे पूछा कि मैं कुछ करना चाहता हूं क्या। उन्हें कांसेप्ट पसंद आया, लेकिन शो को जैसे बनाना था उसका बजट नहीं था। मुझे पता था मैं नुकसान में जाऊंगा, लेकिन मेरी पत्नी और मेरी टीम ने मुझे ये यकीन दिलवाया कि ये शो काम करेगा। इसलिए मैंने इस शो को एक चुनौती के रूप में लिया, खुद के अन्दर की आवाज सुनी और इस पर काम करना शुरू किया और अब 14 साल हो गए हैं। लेकिन आज भी ऐसा लगता है कि कल ही शो शुरू किया था।

कई सितारे 'तारक मेहता' को कह चुके हैं अलविदा

पिछले 14 सालों में इस शो ने न सिर्फ टीवी पर राज किया, बल्कि कई चेहरों को घर-घर में एक जाना-माना नाम बनाया। दिलीप जोशी जो काफी सालों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा थे, उन्हें इस शो से जेठालाल के रूप में दर्शकों का खूब प्यार मिला। इसके अलावा दयाबेन का किरदार निभा चुकीं दिशा वकानी के शो में लौटने और उनका गरबा देखने का फैंस आज भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा बबीता जी, पोपटल लाल, टप्पू, अय्यर, भिड़े, डॉ हाथी, कोमल, माधवी जैसे इस शो के कई किरदार हैं जो लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। इस शो को अब तक शैलेश लोढ़ा, गुरविंदर सिंह सोढी, नेहा मेहता, दिशा वकानी जैसे एक्टर्स इस शो को बाय कह चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।