Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'बबिता जी' की खूबसूरत तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, Photos हुईं वायरल

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Thu, 17 Dec 2020 09:21 PM (IST)

    बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं इससे पहले उन्होंने अपनी कुछ बिकिनी फोटोज शेयर की ​थी जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहीं थीं।

    Hero Image
    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Babita Ji Aka Munmun Dutta Shares Latest Beautiful Photos Viral On Social Media

    नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : टीवी के फेमस कॉमेडी शोज में से एक है 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'। इस शो के कहानी के साथ ही इसके हर किरदार का अपना अलग ही एक अंदाज है। हर कोई अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। पिछले 12 सालों से ये शो लगातार टीआरपी लिस्ट में भी अपनी धाक जमाए हुए है। ये शो न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करता है बल्कि रिश्तों को कैसे संभाला जाए ये भी बताता है। वहीं शो में सबसे ज्यादा अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए सुर्खियों में रहती हैं 'बबीता जी' यानी मुनमुन दत्ता। शो के दौरान आप देख सकते हैं कि किस तरह जेठालाल 'बबीता जी' की खूबसूरती के दीवाने हैं। इसी बीच मुनमुन दत्ता की कई खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के देखकर आपके भी होश उड़ने वाले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

    एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ बेहद दिलचस्प फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में मुनमुन दत्ता ग्रे हाफ स्लीव्स टॉप और ब्लू हाई वेस्ट जींस में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ मुनमुन ने रेड लिप्स्टिक लगाई है जो उनकी खूबसूरती को और भी बढ़ा रहा है। वहीं इस तस्वीर में मुनमुन की कातिलाना अदाएं और उनकी स्माइल फैंस को दीवाना बना रही है। उनकी इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इसे लाइक करने के साथ ही इस पर लगातार फैंस कमेंट्स कर एक्ट्रसे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।  

    मुनमुन दत्ता ने इन फोटोज को शेयर करते हुए बताया कि उनकी खूबसूरत मुस्कान का राज क्या है? उन्होंने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा- 'मेरे यूट्यूब चैनल पर प्रोडक्टिव काम के दिन के बाद खुशी...।'

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Munmun Dutta (@munmundutta)

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Munmun Dutta (@munmundutta)

    आपको बता दें कि 'बबीता जी' यानी मुनमुन दत्ता रियल लाइफ में काफी हॉट एंड बोल्ड हैं। मुनमुन अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें और वीडियो  फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं इससे पहले उन्होंने अपनी कुछ बिकिनी फोटोज शेयर की ​थी जो  सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहीं थीं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वह लाइट ब्लू कलर की प्रिंटेड बिकिनी में काफी हॉट लग रही हैं। वहीं पानी के बीच उनका अंदाज काफी कातिलाना है। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं लगातार यूजर्स इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।