Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थीं सुगंधा मिश्रा, शादी के बाद इस अंदाज में आईं नजर

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Wed, 28 Apr 2021 07:49 AM (IST)

    सुगंधा ने अब तक अपनी दुल्हन के जोड़े में एक भी तस्वीर शेयर नहीं की है। लेकिन उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में जो तस्वीरें सामने आई हैं। उनमें सुगंधा और संकेत दोनों ही शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं।

    Hero Image
    सुगंधा मिश्रा, संकेत भोसले फोटो साभार: Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन होस्ट और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा सादी के बंधन में बंध गई हैं। सुगंधा और सुकेत ने परिवार वालों की मौजूदगी में एक दूसरे संग सात फेरे लिए हैं। इन दोनों की शादी पंजाब के जालंधर से हुई। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुगंधा ने अब तक अपनी दुल्हन के जोड़े में एक भी तस्वीर शेयर नहीं की है। लेकिन उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में जो तस्वीरें सामने आई हैं। उनमें सुगंधा और संकेत दोनों ही शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। सुगंधा ने इस खास मौके पर हैवी लहंगा और उसके साथ हैवी ज्वैलरी पहनी थी। तो वहीं संकेत भी शेरवानी में नजर आए।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Kundan Singh (@kundanchef)

    सुगंधा और संकेत इन तस्वीरों में एकसाथ खाना खाते नजर आए। वहीं शादी होने के बाद दोनों साधारण कपड़ों में भी नजर आए। सुगंधा जहां लाल रंग का साधारण कुर्ता पहने हाथों में लाल चूड़ा, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आईं। तो वहीं संकेत साधारण जींस टी-शर्ट में नजर आए। दोनों की शादी से पहले मेहंदी और सगाई की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।

    सुगंधा ने अपनी सगाई में पिंक कलर का लहंगा और उनके साथ पीले रंग का टॉप पहना था जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तो वहीं मेहंदी के फंक्शन में उन्होंने हरे रंग का लहंगा पहना हुआ था। मेहंदी का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था जिसमें सुगंधा और संकेत वीडियो कॉल के जरिए एक दूसरे को अपनी मेहंदी दिखा रहे थे।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by 𝐒𝐔𝐆𝐀𝐍𝐃𝐇𝐀 𝐌𝐈𝐒𝐇𝐑𝐀 (@sugandhamishra23)

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by 𝐒𝐔𝐆𝐀𝐍𝐃𝐇𝐀 𝐌𝐈𝐒𝐇𝐑𝐀 (@sugandhamishra23)

    बता दें कि सुगंधा और संकेत की शादी की तैयारियां दिसंबर 2020 से चल रही थीं। दोनों कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। ये शादी महज 20 लोगों की मौजूदगी में हुई। पंजाब में शादी करने के बाद दोनों परिवार के साथ मुंबई रवाना हो गए। दोनों की शादी कोरोना प्रोटोकॉल्स के तहत ही हुई है।

    ट्रोल्स से परेशान होकर फरहान अख्तर ने दिया जवाब, बोले- 'पता दे तेरा...'