4.4 मिलियन फॉलोअर्स रखने वाले सिद्धार्थ शुक्ला महज इन 6 लोगों को करते थे इंस्टाग्राम पर फॉलो, एक का नाम कर देगा खुश
सिद्धार्थ की फैंन फॉलोइंग का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही कुछ ही देर में वायरल हो जाती थी। उन्हें लाखों लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। लेकिन सिद्धार्थ महज 6 लोगों को ही इंस्टाग्राम पर फॉलो करते थे।

नई दिल्ली, जेएनएन। सिद्धार्थ शुक्ला इंडस्ट्री के उन स्टार्स में से थे जिन्होंने अपने दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। टीवी से लेकर बॉलीवुड और 'बिग बॉस 13' के विनर बनने तक का सफर तय करने वाले सिद्धार्थ आज इस दुनिया में नहीं हैं। एक्टर के अचानक निधन की खबर ने उनके चाहने वालों को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया। सिद्धार्थ का निधन 40 साल की उम्र में हुआ है। एक्टर के निधन के बाद फैंस, स्टार्स और करीबी दोस्त उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सिद्धार्थ की फैंन फॉलोइंग का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही कुछ ही देर में वायरल हो जाती थी। उन्हें लाखों लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है सिद्धार्थ महज 6 लोगों को ही इंस्टाग्राम पर फॉलो करते थे।
सोशल मीडिया से दूरी पसंद करते थे सिद्धार्थ
सिद्धार्थ शुक्ला को अक्सर ये कहते देखा गया था कि वह सोशल मीडिया से दूर रहना पसंद करते हैं। वहीं 'बिग बॉस 13' के घर में जाने के बाद ही उनका इंस्टाग्राम अकाउंट काफी फंक्शनल हो गया था। वहीं हाल ही में सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम चलाना सीखा था। एक बार उन्होंने ये भी कहा था कि इस मामले में शहनाज गिल काफी एक्टिव हैं और वह उनसे ही इंस्टा चलाना सीख रहे हैं। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ के 4.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सिद्धार्थ के निधने के बाद एकदम से उनके फॉलोअर्स की लिस्ट में इजाफा हुआ। वहीं सिद्धार्थ महज 6 लोगों को ही इंस्टाग्राम पर फॉलो करते थे।
इन 6 लोगों को करते थे फॉलो
सिद्धार्थ शुक्ला के इंस्टाग्राम फॉलो करने की लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है उनकी खास दोस्त शहनाज कौर गिल का। शहनाज के अलावा वह बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को फॉलो करते थे। सिद्धार्थ, मनीष के डिजाइन किए गए कपड़े बहुत पसंद थे। वहीं तीसरा नाम है टीवी क्वीन एकता कपूर का। सिद्धार्थ, एकता को काफी वक्त से फॉलो करते हैं। चौथे नंबर हैं केन फर्न्स। केन फर्न्स एक फैशन डिजाइनर हैं। आखिरी बार केन ने सिद्धार्थ के लिए 'डांस दीवाने 3' का लुक डिजाइन किया था। वहीं 5वें नबर पर सिद्धार्थ कर्लस चैनल के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर को फॉलो करते थे। आखिरी और छठें नंबर पर सिद्धार्थ 'एंडेमॉल शाइन इंडिया' को इंस्टा पर फॉलो करते थे। बता दें कि इसी के प्रोडक्शन हाउस के तले ही 'बिग बॉस' और बाकी कई शोज बनाए जाते हैं। वहीं सिद्धार्थ इस प्रोडक्शन कम्पनी के साथ जुड़े थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।