Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Palak Tiwari के डिजाइन ब्लाउज पर टिकी फैंस की नजरें, तस्वीरों को देखने से पहले थाम लें दिल

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Wed, 11 Jan 2023 06:04 PM (IST)

     आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब पलक तिवारी की तस्वीरें इतनी पसंद की जा रही हैं। इससे पहले भी उनकी हर तस्वीर काफी चर्चा में रही है। सोशल मीडिया पर उनका कोई भी पोस्ट आते ही वायरल हो जाता है।

    Hero Image
    Photo Credit : Palak Tiwari Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Palak Tiwari Latest Photoshoot : टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी और पलक तिवारी आज इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं। पलक को फेमस पंजाबी सिंगर हार्डी संधु के म्यूजिक वीडियो 'बिजली बिजली' एक खास पहचान मिली है। एक्टिंग के साथ पलक अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर भी हमेशा छाई रहती हैं। वह अक्सर अपनी हॉट तस्वीरों के जरिए फैंस को क्रेजी बनाती रहती हैं। इसी बीच एक बार फिर से पलक की लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में उनके लुक की चर्चा हर तरफ हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडियन लुक में भी मचा दिया बवाल

    पलक तिवारी ने हाल ही में अपना लेटेस्ट फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आपको पलक के कई सारे स्टाइल देखने को मिलेगा। पहली तस्वीर में पलक ने येलो कलर की साड़ी पहनी है, जिसका ब्लाउज पीछे से काफी बोल्ड और डिजाइन है। वहीं, दूसरी तस्वीर में पलक रेड गाउन में अपना क्लीवेज दिखाती नजर आ रही हैं। तीसरी फोटो की बात करें तो इसमें पलक ने मल्टी कलर का बोल्ड ब्रालेट ब्लाउज और स्कर्ट कैरी किया है। चौथी और आखिरी फोटो में पलक ने व्हाइट एंड पिंक कलर का शरारा ड्रेस पहना है, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।

    जल्द नजर आएंगे फिल्म में

    आपको बता दें कि पलक तिवारी जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। पलक कई म्यूजिक वीडियो में काम करने के बाद अब फिल्म में नजर आने वाली हैं। वो जल्द सलमान खान के साथ 'किसी का भाई, किसी की जान' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा शहनाज गिल की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म को लेकर पलक लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

    comedy show banner