Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhabiji Ghar Par Hain! मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाती नजर आईं ‘अंगूरी भाभी’, फैंस को भाया देसी अंदाज

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Thu, 19 Nov 2020 04:34 PM (IST)

    अंगूरी भाभी का ये देसी अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को लाइफ करने के साथ ही फैंस इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

    Shubhangi Atre Enjoying Cooking On Mitti Ka Chulha During Vacation

    नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी के फेमस कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं' लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के हर किरदार को काफी पंसद किया जाता है। फिर चाहे वो सक्सेना जी हो या फिर तिवारी जी। हर किसी का कॉमेडी टाइमिंग बेहद ही शानदार है। वहीं इस शो की जान यानी अंगूरी भाभी के बोलने का अंदाज दर्शकों को काफी भात है। अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। शुभांगी इन दिनों वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। वेकेशन के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं। जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Shubhangi.A🦋 (@shubhangiaofficial)

    शुभांगी अत्रे ने हाल ही में अपने वेकेशन की तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इस तस्वीर में वह मिट्टी के चूल्हे पर सब्जी बनाते हुए नजर आ रही हैं। शुभांगी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'चूल्हे पर कुकिंग का मजा ही अलग है, वहा।' इस तस्वीर में शुभांगी के साथ एक महिला नजर आ रही हैं जो चूल्हे में लकड़ी लगा रही हैं। वहीं वह हाथ में एक प्लेट में प्याज और टमाटर काटकर रखे हुए हैं। दोनों ही कैमरे में पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं शुभांगी ने ब्लैक आउटफिट के साथ आंखों में काला चश्मा लगा रहा है।  

    अंगूरी भाभी का ये देसी अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को लाइफ करने के साथ ही फैंस इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने उनकी फोटो की तारीफ करते हुए हार्ट और फायर इमोजी बनाए। वहीं, एक दूसरे यूजर ने शुभांगी से सवाल करते हुए पूछा कि मैम, बनाने में मजा आया?

    comedy show banner
    comedy show banner