श्रद्धा आर्या ने गौरव खन्ना के सामने उड़ाया उनकी बीवी आकांक्षा का मजाक? 'दिल की बेवफाइयां' के बहाने कसा तंज
श्रद्धा आर्या ने अपने नए शो 'दिल की बेवफाइयां' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला पर कटाक्ष किया।

श्रद्धा आर्या ने अकांक्षा चमोला पर कसा तंज
HighLights
श्रद्धा आर्या ने गौरव खन्ना की पत्नी पर तंज कसा
दिल की बेवफाइयां में साथ आएंगे नजर
आकांक्षा ने लॉक अप 2 में की थी तलाक की घोषणा
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) बहुत जल्द टीवी शो दिल की बेवफाइयां में अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ये 24 नवंबर को स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होगा।
श्रद्धा ने आकांक्षा पर कसा तंज
इस दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शो के कलाकारों के साथ बातचीत की गई जहां अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने अनुपमा स्टार की पत्नी आकांक्षा चमोला पर तीखा कटाक्ष किया।
मीडिया इंटरेक्शन के दौरान जब कलाकारों से पूछा गया, 'शो का नाम दिल की बेवफाईयां है तो रियल लाइफ में आपके साथ कितनी दिल की बेवफाईयां हुई हैं?' गौरव खन्ना ने श्रद्धा की ओर इशारा किया और उनसे जवाब देने को कहा।

सवाल का जवाब देते हुए, श्रद्धा आर्य ने गौरव खन्ना की पत्नी पर कटाक्ष किया और कहा,'मेरी दिल की बेवफाईयां का तो टाइम अप हो गया, इसका चल रहा है।' इसके बाद दोनों कलाकार जोर-जोर से हंसने लगे।
अकांक्षा चमोला ने खुद की थी घोषणा
27 जून को 'लॉक अप 2' के प्रीमियर के दौरान, आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने और गौरव खन्ना ने अलग होने का फैसला किया है और वे तलाक लेने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे थे, लेकिन अब तक उन्होंने इस बात को निजी रखा था। उन्होंने कहा, 'यह फैसला हम दोनों ने मिलकर लिया है। हम पिछले एक साल से इस बारे में बात कर रहे हैं।'
उन्होंने शो पर कहा,'गौरव और मेरे बीच कुछ भी बुरा नहीं है। हम आज भी एक-दूसरे से बात करते हैं, लेकिन हमें लगता है कि हम पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि हम दोनों जीवन में अलग-अलग चीजें चाहते हैं।'
View this post on Instagram
साल 2016 में की थी शादी
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में शादी कर ली थी। वे टेलीविजन के जाने-माने जोड़ों में से एक बन गए थे, जो अक्सर सोशल मीडिया पर साथ में कई सारी तस्वीरें शेयर करते रहते थे।
यह भी पढ़ें- गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या के शो 'दिल की बेवफाइयां' के प्रोमो ने बढ़ाया फैंस का उत्साह, पहली बार दिखेगी ये जोड़ी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।