गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या के शो 'दिल की बेवफाइयां' के प्रोमो ने बढ़ाया फैंस का उत्साह, पहली बार दिखेगी ये जोड़ी
गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या स्टार प्लस के नए शो 'दिल की बेवफाइयां' में एक साथ दिखेंगे। हाल ही में ...और पढ़ें

HighLights
गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या आएंगे साथ
शो 24 नवंबर 2026 को स्टार प्लस पर शुरू होगा
20 साल की शादी के बाद रिश्ते की कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अभिनेता गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) स्टार प्लस के आने वाले शो 'दिल की बेवफाइयां' में एक साथ नजर आएंगे। शनिवार, 14 नवंबर को इसका एक नया प्रोमो जारी किया गया।
टीवी पर कब आएगा शो?
इसमें मानव और जानकी को शादी, रोमांस और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बारे में बातचीत करते हुए दिखाया गया है। यह शो 24 नवंबर 2026 को रात 9 बजे शुरू होगा।
इस शो की कहानी शादी के 20 साल बाद मानव और जानकी के जीवन पर आधारित है। कभी अच्छे दोस्त रहे इस जोड़े ने अपना परिवार बसाने में कई साल लगा दिए, लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी और घरेलू जिम्मेदारियों ने उनके रिश्ते पर असर डाला है।

जानकी को वापस चाहिए पुराना रोमांस
एक तरफ जहां जानकी उनके बीच के रोमांस को फिर से जगाने की कोशिश करती है, वहीं मानव पारिवारिक जिम्मेदारियों में उलझा हुआ लगता है और उसे ऐसा महसूस होता है कि उसकी अपनी निजी जिंदगी अधूरी रह गई है।
प्रोमो की शुरुआत में जानकी (श्रद्धा आर्या ) से होती है जिसमें वो मानव (गौरव खन्ना ) से कहती है कि वह उसके बालों में हेयर कलर लगा दे। फिर वह सुझाव देती है कि मानव को भी अपने बालों में कलर कर लेना चाहिए, क्योंकि अच्छा दिखने से इंसान को अच्छा महसूस होता है।
मानव की सोच कुछ अलग है। वह जानकी से कहता है कि यह बात तब तो ठीक लगती थी जब वे छोटे थे, लेकिन अब तो उनकी बड़ी बेटी की शादी हो रही है।
View this post on Instagram
पुराने मानव को मिस कर रही है जानकी?
फिर एक अलार्म उस जोड़े को उनकी शादी की सालगिरह की याद दिलाता है। जानकी मानव को बधाई देती है और उससे कहती है कि वह उससे प्यार करती है। मानव बस यूं ही जवाब देता है,'मैं भी' जिस पर जानकी पूछती है कि उसका रोमांटिक अंदाज कहां चला गया।
जानकी उसे याद दिलाती है कि कभी वह कविताओं और रोमांटिक हरकतों से भरा हुआ करता था। लेकिन मानव उन जिम्मेदारियों की ओर इशारा करता है, जिन्होंने अब ऐसे पलों की जगह ले ली है।
इन सीरियलों में कर चुके हैं काम
गौरव खन्ना को 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाने के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। बाद में उन्होंने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' और 'बिग बॉस 19' जैसे रियलिटी शो में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने जीत भी हासिल की। वे 'खतरों के खिलाड़ी 15' में भी नजर आए थे।
श्रद्धा आर्या को 'कुंडली भाग्य' में प्रीता का किरदार निभाने के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। वे 2025 में 'कुमकुम भाग्य' में भी नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें- 'दिल की बेवफाइंया' झेलने को तैयार हैं Gaurav Khanna, स्टार प्लस के शो का टाइटल हुआ रिवील
यह भी पढ़ें- टीवी पर पहली बार साथ नजर आएगी गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की जोड़ी, नए शो का टीजर हुआ लॉन्च
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।