विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टीवी पर पहली बार साथ नजर आएगी गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की जोड़ी, नए शो का टीजर हुआ लॉन्च

Published: Thu, 22 Oct 2026 10:36 AM (IST)

एकता कपूर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के बाद स्टार प्लस पर अपना नया टीवी शो ला रही हैं, ...और पढ़ें

एकता के शो में नजर आएंगे गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या

एकता के शो में नजर आएंगे गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या

HighLights

  1. एकता कपूर ने नए शो का किया एलान

  2. गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या पहली बार आएंगे साथ

  3. दिवाली के बाद किया जाएगा लॉन्च

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu) के खत्म होने के बाद, प्रोड्यूसर एकता कपूर अपना अगला टीवी शो लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

नए शो का टीजर हुआ लॉन्च

स्टार प्लस के इस नए प्रोजेक्ट में गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। एकता कपूर ने इसका टीजर भी शेयर कर दिया है। अब फैंस के बीच यह जानने की उत्सुकता बनी हुई है कि आगे क्या होने वाला है।

Ekta (1)

टीजर में गौरव और श्रद्धा को बालाजी टेलीफिल्म्स के ऑफिस में जाते हुए देखा जा सकता है, जहां पैपराजी उनसे उनके नए प्रोजेक्ट के बारे में सवाल पूछते हैं। हालांकि, दोनों कलाकार अपने प्रोजेक्ट के बारे में कुछ भी बताने से बचते हैं, जिससे शो को लेकर रहस्य बना रहता है।

नए प्रोजेक्ट को लेकर पूछे जा रहे थे सवाल

हालांकि एकता कपूर ने एक हल्का सा हिंट देते हुए इसे नई कहानी की शुरुआत बताया। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- 'एक कहानी खत्म हुई है, लेकिन सरप्राइज अभी बाकी हैं! क्योंकि सास भी कभी बहू थी के भव्य समापन के बाद, हर कोई मुझसे पूछता रहा, 'एकता, आगे क्या?'

'खैर, मैं दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं करवा सकती थी! मुझे पता था कि अगली कहानी खास होनी चाहिए, कुछ ऐसा जो लोगों को झकझोर दे, उन्हें गहराई से महसूस कराए और उन्हें फिर से प्यार में डाल दे।'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

लंबे समय से साथ काम करना चाहती थीं एकता

प्रोड्यूसर ने गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की जोड़ी बनाने को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया और बताया कि वह काफी समय से इन दोनों कलाकारों के साथ काम करना चाहती थीं। उन्होंने कहा, 'शुरुआत करने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है कि गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या को एक साथ लाया जाए!

'दोनों को दर्शकों से बहुत प्यार मिला है और मैं लंबे समय से उन्हें एक साथ स्क्रीन पर देखना चाहती थी। अब जब आखिरकार ऐसा हो रहा है, तो मैं उत्साहित भी हूं और थोड़ी नर्वस भी। मैं अभी से सोच रही हूं कि उन्हें एक साथ देखकर दर्शक कैसे रिएक्ट करेंगे।'

खबरों के अनुसार, नई सीरीज को दिवाली के बाद लॉन्च करने की योजना है। इसके नाम की भी घोषणा अभी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- 'द डर्टी पिक्चर 2' लेकर आ रही हैं Ekta Kapoor, 15 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर छाएगा नई 'सिल्क' का जादू?

यह भी पढ़ें- 'रोऊं या खुशी मनाऊं...' डेब्यू फिल्म की रिलीज के दिन ही Samir Soni का हुआ था पहला तलाक, माता-पिता थे अनजान