Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुशल पंजाबी सुसाइड से एक रात पहले थे शिल्पा और अपूर्व अग्निहोत्री से साथ, कहा- इस चीज को लेकर था बेहद परेशान

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Mon, 01 May 2023 11:40 PM (IST)

    बता दें कि कुशल ने टीवी शो ‘फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी पैसा भारी पड़ेगा जोर का झटका और झलक दिखला जा में काम किया। उन्होंने लक्ष्य काल सलाम ए इश्क दन दना दन गोल और क्रेजी कुक्कड़ फैमिली जैसी कई फिल्मों में भी एक्टिंग की।

    Hero Image
    Photo Credit : Shilpa Agnihotri Kushal Punjabi Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। कुशल पंजाबी की मौत के सदमे से आज भी उनका परिवार और उनके करीबी दोस्त उबर नहीं पाए हैं। 42 साल के कुशल ने 26 दिसंबर, 2019 को अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में खुदकुशी कर ली थी। कुशल के घर से नोट भी मिला था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस नोट में उन्होंने अपनी लाइफ को खत्म करने की बात लिखी थी। कुशल की मौत से हर कोई सदमे में था। उनके करीब दोस्त शिल्पा अग्निहोत्री और अपूर्व अग्निहोत्री आज भी कुशल को भूल नहीं पाए हैं। इसी बीच दोनों ने कुशल को लेकर बात की और बताया कि मौत से एक रात पहले उनकी क्या बात हुई थी।

    इस बात को लेकर था काफी परेशान

    शिल्पा अग्निहोत्री और अपूर्व अग्निहोत्री ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू में कुशल पंजाबी से जुड़ी कई सारी बातों का खुलासा किया। शिल्पा ने बताया, ‘कुशल पर उसकी शादी टूटने का बहुत बुरा असल पड़ा था। वह बहुत ज्यादा परेशान था। ये किसी के लिए भी बहुत बड़ी बात होती है जब वह अपने बच्चे से दूर हो जाता है। आज हम सभी पेरेंट्रस हैं और हम जानते हैं कि शादी के टूटने और अपने बच्चे से दूर होना क्या होता है। उसने हमें बताया था कि वह किस दर्द से गुजर रहा है, लेकिन वह इस तरह का कदम उठाएगा इस बारे में किसी ने सोचा नहीं था।‘

    एक रात पहले हमारे साथ था

    शिल्पा ने बताया, ‘कुशल सुसाइड वाली घटना से एक रात पहले हमारे साथ था।‘ वहीं, इसी इंटरव्यू में अपूर्व आगे बताते हैं, ‘एक रात पहले वह पूरी तरह से ठीक था। यही नहीं, उसे हांगकांग से शिल्पा के लिए गिफ्ट मिला था। ये बहुत ही दर्दनाक था। आज एक पल को भी सोच नहीं सकते हैं कि ऊपर से खुश दिखने वाले इंसान के अंदर क्या चल रहा है। यह अचानक लिया फैसला होता है और ऐसा तब होता है जब आपको लगने लगता है कि अब कुछ नहीं है। तुम बस चले आओ। कोई भी मुझे यहां नहीं चाहता, किसी को मेरी जरूरत नहीं है, ना ही कोई प्यार करता है।'