Shehnaaz Gill Video: फोटो के लिए शहनाज ने फैंस को दी होटल रूम में एंट्री, दरियादिली देख इंप्रेस हुए लोग
Shehnaaz Gill Latest Video एक्ट्रेस शहनाज गिल एक बार फिर फैंस के बीच खूब प्यार बटोर रही हैं। इस बार उन्होंने फैंस के लिए कुछ ऐसा कर दिया है कि उनकी दरियादिली देखकर फैंस खुशी से गद-गद हो गए हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। Shehnaaz Gill Latest Video: शहनाज गिल कभी अपने फैंस को इंप्रेस करने का मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं। फिर चाहे वो लुक्स की बात हो या उनके सादगी की। इस बार एक्ट्रेस अपने मासूमियत से फैंस का दिल जीत रही हैं। हाल ही में एक इवेंट के लिए दिल्ली आई एक्ट्रेस ने एक बार फिर कुछ ऐसा कर दिया है कि वो फैंस के दिल में उतर गई हैं।
शहनाज की दरियादिली देख पिघले फैंस
बिग बॉस में हिस्सा लेने के वक्त से ही शहनाज गिल अपने भोलेपन और सादगी से लोगों का दिल जीतती आई हैं। पंजाब की कटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज अब पूरे देश में जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैन पेज ने उनका एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो फैंस को फोटो सेशन के लिए अपने होटल रूम में आने की बात कहते हुए दिख रही हैं।
वायरल हुआ शहनाज गिल का वीडियो
शहनाज गिल अपने एक डिजाइनर फ्रेंड के लिए दिल्ली आई थीं क्योंकि उन्हें दोस्त के लिए फैशन शो में रैंप वॉक करना था। इस दौरान उनके कई फैंस मिलने के लिए इवेंट में पहुंच गए, लेकिन काफी लोग उनसे मिल नहीं पाए। इस बात को लेकर एक्ट्रेस वीडियो में कहते हुए दिख रही है कि जो भी लोग उनसे मिल नहीं पाए हैं वो 10-10 का ग्रुप बनाकर उनके होटल रूम में आए और मन भर करके फोटो सेशन कर लें। यहां देखें शहनाज का वीडियो...
शहनाज गिल की आने वाली फिल्में
शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े, सिद्धार्थ निगम और जस्सी गिल भी शामिल है। इसके अलावा एक्ट्रेस के पार साजिद खान की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 100% भी है। इस फिल्म में शहनाज जॉन अब्राहम और रितेश देशमुख के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती हुई नजर आएंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।