Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जब डिप्रेशन के बाद लौटी थीं शमा सिकंदर, प्लास्टिक सर्जरी को लेकर उठे सवाल, एक्ट्रेस ने बताई पूरी सच्चाई

    शमा को साल 2003 में प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल ये मेरी लाइफ है से पहचान मिली थी। सीरियल में काफी सिंपल लुक यानी सलवार सूट में नजर आईं थीं जिसने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वहीं शमा काफी वक्त तक ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर रहीं।

    By Priti KushwahaEdited By: Updated: Tue, 04 May 2021 10:42 AM (IST)
    Hero Image
    Photo Credit - Shama Sikander Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस शमा सिकंदर कई टीवी सीयिरल और म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। समा जहां अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं वहीं उनकी खूबसूरती के भी जमकर चर्चें रहते हैं। शमा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से जुड़ी रहती हैं। वहीं हाल ही में शमा का नया म्यूजिक वीडियो ‘हवा करदा’ रिलीज हुआ है जिसके बाद से वो चर्चा में हैं। शमा को साल 2003 में प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल 'ये मेरी लाइफ है' से पहचान मिली थी। इस सीरियल में उनके किरदार का नाम ‘पूजा मेहता’ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीरियल में काफी सिंपल लुक यानी सलवार सूट में नजर आईं थीं जिसने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वहीं शमा काफी वक्त तक ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर रहीं। लेकिन जब उन्होंने वापसी की तो उनके लुक्स में काफी बदलाव आ चुका था। ऐसे जाना जा रहा था कि उन्होंने  अपनी प्लास्टिक सर्जरी कराई है जिससे उनके चेहरे में बदलाव देखे जा सकते हैं। खुद की सर्जरी को लेकर शमा ने अब अपनी बात सबके सामने रखी है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Shama Sikander (@shamasikander)

    टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार, शमा सिकंदर ने कहा कि उन्होंने कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं कराई है। उन्होंने कहा कि पता नहीं लोगों को ऐसा क्यों लग रहा है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। हां ये सिर्फ एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है। उन्होंने अगे कहा कि लोगों ने उन्हें तब देखा था जब वह बड़ी हो रही थी जिसके बाद हर किसी में शारीरिक रूप से कुछ बदलाव आते हैं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Shama Sikander (@shamasikander)

    शमा आगे कहती हैं कि उन्होंने सिर्फ सही वर्कआउट किया। अपने खाने पीने का पूरा ध्यान रखा और साथ ही मेडिटेशन किया। इन्हीं सब की वजह से ही उनकी स्किन में बदलाव आए हैं। लोगों ने उन्हों सालों तक देखा जब वह डिप्रेशन की वजह से इंडस्ट्री से दूर रही।' शमा ने आगे कहा कि उन्होंने बोटॉक्स ट्रीटमेंट लिया है लेकिन इसे सर्जरी नहीं कह सकते। लोग अपनी राय रख सकते हैं लेकिन ट्रोल करना मुझे समझ में नहीं आता है।