क्या एक्स-वाइफ Dalljiet Kaur से दोबारा शादी करने वाले हैं शालीन भनोट? एक्टर ने वायरल पोस्ट पर तोड़ी चुप्पी
शालीन भनोट ने अपनी एक्स-वाइफ दलजीत कौर से दोबारा शादी की अफवाह पर रिएक्ट किया है। दलजीत से शालीन का साल 2015 में तलाक हुआ था।
-1781081797293_m.webp)
HighLights
शालीन भनोट ने दोबारा शादी की अफवाहों पर किया रिएक्ट
झूठी खबर फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
दलजीत कौर से 2015 में हुआ था तलाक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले काफी समय से शालीन भनोट (Shalin Bhanot) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। बीच में ऐसी खबरें आईं कि एक्टर अपनी एक्स-वाइफ दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) से दोबारा शादी करने के बारे में सोच रहे हैं। ये अफवाह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
अब फाइनली शालीन ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। इस पर बात करते हुए एक्टर ने इस तरह के सभी दावों को खारिज किया और बताया है कि वह झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Dipika Kakar पर टूटा दुखों का पहाड़, ब्रेन स्ट्रोक के बाद ICU में भर्ती ससुर; पिता के लिए दुआ मांग रहे शोएब
क्या दोबारा शादी करने वाले हैं शालीन?
हाल ही में एक्टर को मुंबई में दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की स्क्रीनिंग पर देखा गया। इस दौरान एक्टर ने पैपराजी के लिए पोज भी दिया। बाद में, इंस्टाग्राम पर पैपराजी के एक पेज ने प्रीमियर का एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्हें कैमरे के लिए पोज देते हुए दिखाया गया। यह वीडियो इस दावे के साथ पोस्ट किया गया था कि उन्होंने दलजीत कौर से दोबारा शादी करने का फैसला किया है।
-1781082224739.jpg)
बाद में शालीन ने वह वीडियो देखा और कमेंट सेक्शन में करारा जवाब दिया। शालीन इस तरह की अफवाह से साफ तौर पर नाराज नजर आए। शालिन ने लिखा, “यह खबर पूरी तरह से झूठी और मनगढ़ंत है। एक मीडिया पेज के तौर पर, आपकी यह प्रोफेशनल जिम्मेदारी है कि आप किसी की निजी जिंदगी के बारे में सिर्फ व्यूज पाने के लिए सरासर झूठ फैलाने से पहले तथ्यों की पुष्टि करें।”
शालीन ने सोशल मीडिया पेज को दी चेतावनी
उन्होंने आगे कहा, "इस पोस्ट को तुरंत हटा दें और गलत जानकारी फैलाने के लिए अपने पेज पर आधिकारिक तौर पर माफी मांगें। इसे एक चेतावनी समझें अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो मेरे पास आपके और आपकी कंपनी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचेगा।"
-1781082298254.jpg)
बता दें कि शालीन भनोट और दलजीत कौर की मुलाकात टीवी शो 'कुलवधू' के सेट पर हुई थी। दोनों ने साल 2009 में शादी कर ली थी। इस शादी से इन्हें एक बेटा हुआ जिसका जन्म साल 2014 में हुआ। कपल ने बेटे का नाम जेडन रखा है। हालांकि साल 2015 में दोनों अलग हो गए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।