Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GHKKPM: देवर-भाभी के बीच रोमांस देकखर भड़के लोग, कमेंट्स कर एक्ट्रेस को सुना रहे हैं खरीखोटी

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Thu, 01 Sep 2022 10:20 AM (IST)

    गुम है किसी के प्यार में की कहानी में काफी बड़े बदलाव किए गए हैं। शो में सई के जाते ही पाखी का रास्ता साफ हो गया और अब वो विराट की पत्नी बन गई है। वही ...और पढ़ें

    Hero Image
    Photo Credit : Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Troll: टीवी का फेमस शो 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। इस शो में आने वाले ट्विस्ट फैंस के हमेशा ही जोड़े रहते हैं। वहीं अब इस शो में लीप आने के बाद कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट चल रहा है। कहानी में काफी बड़े बदलाव किए गए हैं। शो में सई के जाते ही पाखी का रास्ता साफ हो गया और अब वो विराट की पत्नी बन गई है। वहीं पाखी पूरी तरह से अपने असली रंग में नजर आ रही हैं। चव्हाण खानदान की फेवरेट बहू बनने के बाद बेटे को संभालते हुए पूरे घर की जिम्मेदारी निभा रही हैं। इस सबके बावजूद अभी भी वो विराट के दिल में अपनी जगह नहीं बना पाई हैं। अभी भी विराट के दिल में साई ही बसी हुई हैं। लेकिन अब लगता है घरवालों की जिद के आगे विराट को झुकना ही पड़ेगा और पाखी संग अपने रिश्ते को कुबूल करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हनीमून सीन को लेकर मचा बवाल

    हाल ही में ‘गुम है किसी के प्यार में‘ शो का नयाा प्रोमो आया है। इस प्रोमों को देखकर लोग काफी भड़क रहे हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि विराट और पाखी को करीब लाने के लिए भवानी ने दोनों को हनीमून पर भेजने का प्लान बनाया है। जल्द ही अब दोनों को शो में हनीमून पर देखा जाएगा।

    देवर भाभी का रोमांस देख लोग कर रहे ट्रोल

    गुम है किसी के प्यार में विराट और पाखी के बीच आए इस ट्विस्ट को देखकर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। उनको दिखाई जाने वाली कहानी बिल्कुल रास नहीं आ रही है। देवर-भाभी के बीच रोमांस को लेकर लोग उन्हें काफी ट्रोल कर खरीखोटी सुना रहे हैं। अब हाल ये है कि लोग नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को भी जमकर खरीखोटी सुना रहे हैं।