विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Satish Shah को मरणोपरांत मिला 'पद्मश्री', साराभाई वर्सेस साराभाई की टीम ने इस बात पर जताया दुख

Published: Tue, 27 Jan 2026 02:25 PM (IST)

40 साल से अधिक साल फिल्म इंडस्ट्री में बिता चुके सतीश शाह को मरणोपरांत 'पद्मश्री अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। ...और पढ़ें

सतीश शाह को मिले सम्मान के बाद भी क्यों दुखी हुई साराभाई वर्सेस साराभाई की टीम/ फोटो-Instagram

सतीश शाह को मिले सम्मान के बाद भी क्यों दुखी हुई साराभाई वर्सेस साराभाई की टीम/ फोटो-Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 25 जनवरी को 'पद्म अवॉर्ड्स' (Padma Awards 2026) की घोषणा की गई। साल 2026 के लिए देश के इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियों को सम्मानित किया गया है।

जहां एक तरफ दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया गया, तो वहीं स्क्रीन पर सबको हंसाने वाले अभिनेता सतीश शाह को 'पद्मश्री' (Padma Shri) देने का ऐलान हुआ है। सतीश शाह को यह सम्मान मिलने पर उनके हिट शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' की स्टारकास्ट बेहद खुश है, लेकिन दूसरी तरफ उनके मन में कहीं न कहीं एक कसक भी है। आखिर क्या है वह वजह? नीचे पढ़ें डिटेल्स:

कई सालों पहले हुई थी पद्मश्री अवॉर्ड की बातें

सोमवार को सतीश शाह को मरणोपरांत जब 'पद्मश्री' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, तब 'साराभाई वर्सेस साराभाई' जैसा कल्ट शो बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम पर एक्टर को याद करते हुए लिखा,

"कितना अजीब संयोग है। सालों पहले, जब साराभाई की टीम मिली थी, तो इस पल के बारे में ही बातें हुई थी, जैसे कि मानों यह होना ही था। हालांकि, मन में बस ये टीस है कि ये उन्हें लेट मिला है, जब वह हमारे बीच इस पल को सेलिब्रेट करने के लिए मौजूद नहीं हैं। हालांकि, देश ने आखिरकार उस इंसान को एक्नॉलेज किया, जिन्होंने कई पीढ़ियों को एंटरटेन किया और ऐसे कैरेक्टर निभाए, जो उनके परिवार का हिस्सा बन गए। वह अपने पीछे ऐसी हंसी छोड़ गए, जो कभी भी फीकी नहीं पड़ी।"

satish shah 1

 

यह भी पढ़ें- Satish Shah ने मौत से 3 घंटे पहले रत्ना पाठक को क्या किया था मैसेज? कहा- 'लोग मुझे अक्सर...'

सबके दिलों में जिंदा हैं सतीश शाह

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में आगे लिखा, "आज साराभाई का परिवार, आपकी फैमिली और मधु भाभी सभी के लिए ये पल गर्व से भरा है और हम सब आपको सलाम करते हैं। आप इस सम्मान को स्वीकार करने के लिए भले ही आज यहां मौजूद नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में आप हमेशा जिंदा रहोगे सतीश भाई।"

satish shah

इस पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, "काश उन्हें ये सम्मान तब मिला होता, जब वह जीवित थे, वह कितने खुश होते। बेस्ट एक्टर थे, हम सब उन्हें मिस कर रहे हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "सतीश जी ये सम्मान डिजर्व करते थे।" सतीश शाह का निधन बीते साल 25 अक्टूबर 2025 को हुआ था।

यह भी पढ़ें- मौत के बाद Satish Shah को पद्मश्री दिलाने की गुजारिश, PM Modi को लिखा गया खत