Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Saloni Daini: 'बेबी से बेब्स' बनी कॉमेडी सर्कस की 'गंगूबाई', सलोनी दैनी ने किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 09 Apr 2023 02:29 PM (IST)

    Saloni Daini Transformation Video ‘कॉमेडी सर्कस’ में गंगूबाई का किरदार निभाने वाली सलोनी दैनी अब गोलू-मालू नहीं बल्कि ग्लैमरस हो गई है। सलोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे उन्होंने अपनी तीन साल की जर्नी को दिखाया है।

    Hero Image
    Saloni Daini Weight, Saloni Daini Transformation, Saloni Daini Shows, Saloni Daini Now, saloni daini age

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Saloni Daini Transformation Video: ‘कॉमेडी सर्कस’ में गंगूबाई का किरदार निभाने वाली सलोनी दैनी  (Saloni Daini) ने घर-घर अपनी पहचान बनाई थी। गोलू-मालू सी वो लड़की आज भी लोगों को याद है, लेकिन अब वह गोलू-मालू नहीं बल्कि  ग्लैमरस हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सलोनी का ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो

    सलोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। टीवी पर दिखने वाली छोटी सी बच्ची अब इतनी सुंदर हो गई है, कि उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है। इस वीडियो ने एक्ट्रेस ने अपनी तीन साल की जर्नी को दिखाया है। यानी लॉकडाउन से लेकर अब तक में उनके अंदर जो बदलाव हुए हैं, उसे उन्होंने शेयर किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Saloni Daini (@salonidaini_)

    सलोनी ने कम किया 22 किलो वजन

    सलोनी दैनी ने साल 2020 में फैले कोविड-19 महामारी से लेकर अब तक यानी 2023 तक में 22 किलो वजन घटा लिया है। एक इंटरव्यू में सलोनी ने बताया- मैं 80 किलो थी या उसके आसपास थी। इसलिए मैंने तय किया कि अब वजन घटाने का समय आ गया है। मैं इस तरह वजन कम करना चाहती थी जिससे मैं फिट और हेल्दी रहूं। मैंने डाइट फॉलो की और रोज एक्सरसाइज किया। अब मेरा वजन 58 किलो हो गया है। लॉकडाउन ने मुझे वजन घटाने के लिए मजबूर किया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Saloni Daini (@salonidaini_)

    सलोनी ने कॉमेडी शो से बनाई पहचान

    'गंगूबाई' यानी सलोनी अब काफी बड़ी हो गई हैं, वो 20 साल की हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोज साझा करती रहती है। सलोनी ने  7 साल की उम्र से एक्टिंग और टीवी शोज शुरू किए थे। सलोनी ने शोज के अलावा कई मराठी फिल्मों में भी काम किया है। सलोनी कॉमेडी शो छोटे मियां और बड़े मियां की विनर भी रह चुकी हैं। पिछले काफी समय से एक्ट्रेस फिल्मी पर्दे से दूर है।