'कुछ तो पैसे देकर...' Salman Khan की एक्ट्रेसेज के बैक शॉट्स लेने पर कड़ी चेतावनी, एक्शन लेने की कही बात
सलमान खान ने बिग बॉस 20 में अभिनेत्रियों के बैक शॉट्स लेने वाले पैपराजी को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने ...और पढ़ें
-1791694066447_m.webp)
सलमान ने पैप्स की लगाई लताड़
HighLights
सलमान ने पैपराजी को दी चेतावनी
भाईजान इस मामले में करेंगे कार्रवाई
नेहा धूपिया ने सलमान की तारीफ की
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) ने बीते दिनों बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में एक्ट्रेसेज के बैक शॉट्स लेने वाले पैप्स को लताड़ लगाई थी। सलमान ने साफ कहा था कि अभिनेत्रियों से साफ कहा कि अगर कोई आपके साथ ऐसा करता है तो उसको चमाट लगा दो।
शो में गेस्ट के तौर पर आई थीं नेहा धूपिया
अब एक नए एपिसोड में एक्टर फिर इस पर बोलते नजर आए। उन्होंने चेतावनी दी है कि जो फोटोग्राफर ऐसा करना जारी रखेंगे, उनके खिलाफ वह कार्रवाई करेंगे। अभिनेता ने 'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में इस मुद्दे पर बात की, जहां गेस्ट बनकर नेहा धूपिया अपनी रोडीज की टीम के साथ आई थीं।
-1791694468381.webp)
नेहा धूपिया ने भाईजान को मनोरंजन जगत की महिलाओं की आलोचना का कारण बने इस मुद्दे पर आवाज उठाने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।
कुछ लोग पैप्स को देते हैं पैसे
इस पर बोलते हुए सलमान ने कहा, 'कुछ महिलाएं और कुछ पुरुष भी हैं जो पैपराजी को बुलाते हैं, उन्हें पैसे देते हैं और उनसे ऐसा करने के लिए कहते हैं। वे भी क्या करें?'
उन्होंने आगे बताया कि कुछ सेलिब्रिटी ऐसी तस्वीरों से कंफर्टेबल होते हैं, जबकि कुछ नहीं। सलमान ने आगे कहा कि जिन्हें चाहिए, वे करवाएं। जिन्हें नहीं चाहिए, उन्हें परेशान न करें। उन्होंने साफ किया कि पैपराजी को लोगों की निजी सीमाओं और उनकी सहमति का सम्मान करना चाहिए।
View this post on Instagram
सीधे नेहा से बात करते हुए सलमान ने कहा, 'जब आप लड़कियां आकर कहती हैं कि यह नहीं करना है और उसके बाद भी अगर कोई ऐसा करता है, तो फिर उनसे निपटा जाएगा। उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि पैपराजी उनकी पहले की बातों को मजाक समझ रहे हैं और वही हरकतें जारी रखे हुए हैं।
सलमान खान करेंगे मामले में कार्रवाई
सलमान ने कहा, 'अब वे और भी ज्यादा ऐसा करने लगे हैं, लेकिन मैं इस पर कड़ा रुख अपनाऊंगा।' उन्होंने आगे कहा, 'उन्हें लगता है कि अभी यह मजाक है और कुछ बड़े प्लेटफॉर्म भी ऐसा कर रहे हैं। मैं इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करूंगा।'
नेहा ने सलमान का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने एक बड़े मंच पर यह मुद्दा उठाया। उन्होंने एक्ट्रेस की इजाजत के बिना ऐसी तस्वीरें लेने के चलन के खिलाफ उनकी बात का समर्थन किया।
यह भी पढ़ें- नाना पाटेकर के निधन के बाद Salman Khan ने लिया बड़ा फैसला, कैंसिल कर दिया ग्रैंड इवेंट
यह भी पढ़ें- सलमान खान से दिल्ली HC ने मांगा जवाब, 'काला हिरण' फिल्म के निर्माता की याचिका पर भेजा नोटिस
