विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सलमान खान से दिल्ली HC ने मांगा जवाब, 'काला हिरण' फिल्म के निर्माता की याचिका पर भेजा नोटिस

Published: Tue, 06 Oct 2026 10:45 PM (GMT+05:30)

फिल्म 'काला हिरण' के निर्माता अमित जानी ने सलमान खान की याचिका पर रोक हटाने की मांग की है। दिल्ली ...और पढ़ें

दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान से मांगा जवाब। फोटो: आर्काइव

दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान से मांगा जवाब। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. फिल्म 'काला हिरण' के निर्माता अमित जानी ने याचिका दायर की

  2. सलमान खान की फिल्म प्रसारण रोकने की याचिका पर रोक की मांग

  3. दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। काला हिरण: द बैटल फार लीगल फिल्म के निर्माता अमित जानी ने बालीवुड अभिनेता सलमान की याचिका पर रोक लगाने की मांग की है। फिल्म के प्रसारण के खिलाफ सलमान खान की याचिका हाई कोर्ट में लंबित है।

फिल्म प्रसारण पर रोक की मांग

जिसमें सलमान ने व्यक्तिगत अधिकारों पर सुरक्षा का हवाला देते हुए फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है। न्यायमूर्ति अनूप जयराम भंभानी की पीठ ने अमित जानी की याचिका पर सलमान खान को नोटिस जारी जवाब मांगा है।

अमित जानी ने समानांतर मुकदमा बताया

याचिका में फिल्म निर्माता ने कहा है कि यह कार्यवाही प्रस्तावित फिल्म, प्रमोशनल मटीरियल और सलमान के व्यक्तिगत अधिकारों के उल्लंघन से जुड़े समानांतर मुकदमे के बराबर है।

पहले से लंबित है अंतरिम रोक का मामला

याचिका में कहा गया है कि सलमान खान ने पहले ही अपने व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा के लिए एक मुकदमा शुरू किया है और इसमें 11 दिसंबर 2025 को एकतरफा अंतरिम रोक का आदेश दिया गया था। फिल्म निर्माता ने तर्क दिया कि अंतरिम रोक का मामला अभी भी लंबित है।

यह भी पढ़ें- 'निर्दोष साबित होने पर ही दें प्रमोशन', छेड़खानी के आरोपों से घिरे दिल्ली पुलिस ACP विवेक भगत का CP को पत्र