'निर्दोष साबित होने पर ही दें प्रमोशन', छेड़खानी के आरोपों से घिरे दिल्ली पुलिस ACP विवेक भगत का CP को पत्र
एसीपी विवेक भगत ने यूट्यूबर के आरोपों के संबंध में लंबित जांच के कारण अपनी पदोन्नति लेने से इनकार कर ...और पढ़ें

विवेक भगत ने जांच पूरी होने तक प्रमोशन लेने से किया इनकार।
HighLights
एसीपी विवेक भगत ने लंबित जांच के कारण पदोन्नति ठुकराई
पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर जांच पूरी होने तक इंतजार का अनुरोध
जुलाई में प्रदर्शनकारियों द्वारा हमला, अब बदनामी का प्रयास
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान छेड़खानी के आरोपों को लेकर चर्चा में आए दिल्ली पुलिस के एसीपी विवेक भगत ने पदोन्नति लेने से इनकार कर दिया है।
उन्होंने पांच अक्टूबर को पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार को पत्र लिखकर कहा कि क्राइम ब्रांच में उनके विरुद्ध लंबित जांच में निर्दोष पाए जाने के बाद ही उन्हें पदोन्नति दी जाए।
जांच पूरी होने तक प्रमोशन रोका जाए
विभागीय आदेश के तहत विवेक भगत समेत 12 DANIPS अधिकारियों को एसीपी से एडिशनल डीसीपी के पद पर पदोन्नति दी गई थी। इसके बाद पांच अक्टूबर को विवेक भगत ने पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार को पत्र लिखा।
उन्होंने पत्र में कहा कि पांच अक्टूबर के आदेश में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के रूप में उनका वर्तमान कार्यभार स्वीकृत किया गया था। हालांकि, एक यूट्यूबर द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों के संबंध में क्राइम ब्रांच में जांच लंबित है।
इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने आदेश को स्थगित करने पर अपनी सहमति दी है। विवेक भगत ने कहा कि जांच में निर्दोष पाए जाने के बाद ही उन्हें पदोन्नति दी जाए।

12 DANIPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन
विभागीय आदेश के तहत विवेक भगत के साथ 11 अन्य DANIPS अधिकारियों को भी उच्च पद पर पदोन्नति दी गई है। विवेक भगत के खिलाफ आरोपों के बीच उनका प्रमोशन आदेश जारी होने के बाद मामला फिर चर्चा में आया।
जुलाई में प्रदर्शन के दौरान हुआ हमला
जुलाई में सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान टालस्टाय मार्ग पर प्रदर्शनकारियों ने विवेक भगत को घेरकर हमला किया था। मौके पर डीसीपी विनीत कुमार की नजर विवेक भगत पर नजर पड़ी थी, जिसके बाद आरएएफ की टीम के साथ हस्तक्षेप कर विवेक भगत की जान बचाई थी।
हमले में विवेक भगत के कई दांत टूट गए थे और वह करीब 10 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। इसके बाद उनकी तस्वीर लगाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश किए जाने की बात भी सामने आई।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के मार्च से दिल्ली में जाम, अशोक रोड से पंत मार्ग तक कई रास्ते बंद; तस्वीरों में देखें पूरा हाल
