विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहुल गांधी के मार्च से दिल्ली में जाम, अशोक रोड से पंत मार्ग तक कई रास्ते बंद; तस्वीरों में देखें पूरा हाल

Published: Tue, 06 Oct 2026 03:57 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 06 Oct 2026 05:34 PM (GMT+05:30)

राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं के चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च से दिल्ली में भारी जाम लग गया।

HighLights

  1. राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं का चुनाव आयोग तक मार्च।

  2. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर विपक्षी दलों का प्रदर्शन।

  3. दिल्ली में कई सड़कें बंद, यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर गरमाई सियासत में तड़का राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों के नेताओं के चुनाव आयोग मुख्यालय निर्वाचन आयोग तक के पैदल मार्च ने लगाया है।

दोपहर में शुरु यह हंगामेदार मार्च अभी भी संसद मार्ग पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुख्यालय तक आकर ठहरी हुई है और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत अन्य नेता आकाशवाणी भवन में डेरा जमा लिया है तो कानून व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस तथा अर्धसैनिक बल की सांसे फूली हुई है।

protest

पार्लियामेंट से चुनाव आयोग जाने के लिए निकले विपक्ष के सांसद।

WhatsApp Image 2026-10-06 at 14.58.16

रास्ते बंद होने से सड़कें सूनी। फोटो- नेमिष हेमंत

लगभग एक दर्जन सड़कें बंद

अशोक रोड, रायसीना रोड, संसद मार्ग, रफी मार्ग, पंत मार्ग समेत एक दर्जन सड़कें बंद कर दी गई है। जिसके चलते न सिर्फ यातायात व्यवस्था ठहर गई है। बल्कि लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

WhatsApp Image 2026-10-06 at 15.06.45

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात। फोटो- नेमिष हेमंत

WhatsApp Image 2026-10-06 at 11.45.25

प्रदर्शन के दौरान राहुल प्रियंका और विपक्षी सांसद। फोटो- हरीश कुमार

ऐसे में हैरान परेशान लोग पुलिसकर्मियों पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। स्कूल से बच्चों को लेकर लौट रही माताओं के पैदल कई किमी भटकने से पुलिसकर्मियों पर गुस्सा फूट रहा है। वो अपने घर जाने की मांग कर रही है। लेकिन उन्हें नहीं जाने दिया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-10-06 at 14.57.55

इलाज के लिए मरीज और होटलों में यात्री फंसे

इसी तरह कई मरीज भी इलाज के लिए फंसे हैं। होटलों और कार्यालयों में यात्री और कर्मी फंसे हुए हैं। कई की फ्लाइट छूटने की स्थिति बन गई हैं। 

WhatsApp Image 2026-10-06 at 13.16.44

मार्च के दौरान बैरिकेड पर चढ़कर राहुल ने लहराया तिरंगा। फोटो- हरीश कुमार

उधर, राहुल गांधी ने कहा कि आज 300 से ज्यादा विपक्षी सांसद ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते थे, लेकिन हमें रोक लिया गया है।

WhatsApp Image 2026-10-06 at 14.33.35

हम देश की जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं, उनकी आवाज हैं। हमें चुनाव आयोग के दफ्तर तक जाने नहीं दिया जा रहा है।
अगर जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसदों से चुनाव आयोग नहीं मिलेगा तो लोकतंत्र का क्या मतलब है?

WhatsApp Image 2026-10-06 at 11.45.24

विपक्षी दलों ने बैरिकेड पर चढ़कर किया प्रदर्शन। फोटो- हरीश कुमार

WhatsApp Image 2026-10-06 at 11.45.22 (1)

पुलिस ने विपक्षी सांसदों को निर्वाचन आयोग जाने से रोका तो रास्ते में बैठ गए सभी। फोटो- हरीश कुमार

rahul detain

जब विपक्षी सांसद आकाशवाणी भवन के पास पहुंचे तो पुलिस ने सांसदों को डिटेन करना शुरू कर दिया तब राहुल बस से उतरकर आकाशवाणी भवन पहुंच गए। एजेंसी

rahul akashvani (1)

राहुल गांधी पुलिस की हिरासत से बचने को आकाशवाणी भवन के अंदर घुसे जिसके बाद पुलिस ने उन्हें बाहर आने नहीं दिया। एजेंसी

WhatsApp Image 2026-10-06 at 13.16.46

जब आकाशवाणी भवन से बाहर नहीं आने दिया तो राहुल और प्रियंका वहीं एक पेड़ के चबूतरे पर धरने पर बैठ गए। फोटो- हरीश कुमार

WhatsApp Image 2026-10-06 at 15.47.12

तीन घंटे से ज्यादा समय जब आकाशवाणी भवन में बीत गया तब कांग्रेस नेताओं के बैठने के लिए बाहर से चटाई मंगाई गई। फोटो- नेमिष हेमंत

WhatsApp Image 2026-10-06 at 16.20.35

अब धरना दे रहे राहुल-प्रियंका व अन्य कांग्रेसी नेताओं के लिए गद्दे भी लगा दिए गए हैं। फोटो- नेमिष हेमंत