विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 18 से नहीं होगी Salman Khan की छुट्टी, लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के बीच शूट पर लौटे 'सिकंदर'

Published: Fri, 18 Oct 2024 09:34 PM (IST)

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान (Salman Khan) पर हमले का डर और बढ़ गया है। ...और पढ़ें

धमकियों के बीच सलमान खान का दिखेगा स्वैग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
धमकियों के बीच सलमान खान का दिखेगा स्वैग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. बिग बॉस 18 को होस्ट कर रहे सलमान खान
  2. सिकंदर फिल्म में एक्शन दिखाएंगे सलमान खान
  3. सलमान खान को मिल रहीं लॉरेंस से धमकियां

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के बीच ऐसी खबरें आ रही थीं कि सलमान खान पॉपुलर शो बिग बॉस 18 से तौबा कर लेंगे। हालांकि, अब ऐसा नहीं होने वाला है। बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बीच सल्लू मियां ने एक बड़ा फैसला किया है और अब वह बिना डरे अपने काम को जारी रखने वाले हैं।

जिगरी यार बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) को खोने के बाद सलमान खान को बड़ा झटका लगा था। कहा जा रहा है कि बाबा सिद्दीकी की मौत की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली है और इसकी वजह सलमान खान की मदद करने को बताया है। इसके बाद सल्लू मियां को लगातार जान से मारने की धमकी भी मिल रही है।

नहीं रोकेंगे बिग बॉस 18 की शूटिंग

ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि शायद सलमान खान कुछ समय के लिए अपने काम से ब्रेक ले लें। दरअसल, बाबा सिद्दीकी की मौत की खबर मिलते ही अभिनेता ने बिग बॉस 18 की शूटिंग बीच में ही रोक दी थी और उनसे मिलने के लिए लीलावती हॉस्पिटल चले गए थे। ऐसे में माना जा रहा था कि वह बिग बॉस 18 का अगला वीकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे। हालांकि, अब इन खबरों पर फुल स्टॉप लग गया है।

यह भी पढ़ें- Salman Khan को मारने के लिए Lawrence से सुपारी लेने वाला सुक्खा 4 दिन की हिरासत में, कर रहा था फार्महाउस की रेकी

बिग बॉस 18 में हुई सल्लू मियां की वापसी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने बिग बॉस 18 की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। वह वीकेंड का वार शूट करने के लिए सेट पर लौट आए हैं, लेकिन इस बार सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए सेट पर कई कड़े नियम बनाए गए हैं। कहा जा रहा है कि वह अभी प्रोडक्शन कंपाउंड के अंदर एक सुरक्षित शैलेट में रह रहे हैं और शूट की तैयारियों में व्यस्त हैं।

Salman Khan bb 18

Salman Khan at Bigg Boss 18- Instagram

बिग बॉस 18 के सेट पर बने ये नियम

  • आधार कार्ड वेरिफिकेशन के बाद ही लोगों की एंट्री
  • सभी क्रू मेंबर्स को शूटिंग खत्म होने तक साइट पर ही रहना होगा
  • सेट पर 60 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड किए गए हैं तैनात

सिकंदर की भी शुरू की शूटिंग

बीते दिन मिड-डे की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सलमान खान अपनी आगामी फिल्म सिकंदर (Sikandar) की भी शूटिंग शुरू करने वाले हैं। सेट पर कम लोगों की मौजूदगी में शूट पूरा किया जाएगा। वह रश्मिका मंदाना के साथ सीन शूट करेंगे जो एक हफ्ते तक चलने वाला है।

यह भी पढ़ें- 'पहले वार अब प्यार', Salman Khan की जान की Ex गर्लफ्रेंड को सताई चिंता, गैंगस्टर से मांग लिया उसका नंबर