Move to Jagran APP

Bigg boss 12: अनूप जलोटा ने गर्लफ्रेंड संग ली एंट्री, सलमान ने करवाया कंटेस्टेंट्स से रूबरू

सलमान खान बिग बॉस का 9वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। सीजन 12 का शुरुआत हो चुकी है।

By Rahul soniEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 09:46 AM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 12:56 PM (IST)
Bigg boss 12: अनूप जलोटा ने गर्लफ्रेंड संग ली एंट्री, सलमान ने करवाया कंटेस्टेंट्स से रूबरू
Bigg boss 12: अनूप जलोटा ने गर्लफ्रेंड संग ली एंट्री, सलमान ने करवाया कंटेस्टेंट्स से रूबरू

मुंबई। बिग बॉस सीजन 12 का आगाज रविवार को हुआ। पहले दिन सलमान खान ने बिग बॉस सीजन 12 के घर में जाने वाले सभी कंटेस्टेंट्स से रूबरू करवाया। इस एपिसोड में खूब मजाक मस्ती हुई और सलमान ने कंटेस्टेंस्ट्स को खूब परखा भी। 

loksabha election banner

हमेशा कंट्रोवर्सी में रहने वाले रिएलिटी शो बिग बॉस का 12वां सीजन शुरू हो चुका है और पहले दिन कंटेस्टेंट्स की एंट्री घर में हो चुकी है। सलमान खान भी इस बार होस्ट हैं और उन्होंन अनोखे अंदाज में कंटेस्टेंट्स को इंट्रोड्यूस करवाया और उन्हें घर के अंदर भेजा। बिग बॉस के घर में पहले कंटेस्टेंट एक्टर करणवीर बोहरा की एंट्री हुई। सलमान ने करणवीर के बारे में बताया कि वे बहुत अच्छे कथक डांसर हैं। इस मौके पर करणवीर ने कथक करके भी बताया। खास बात यह थी कि एक तोप रखी गई थी जिसमें जो कंटेस्टेंट को जज कमजोर बता रहे थे उसका मुंह काला किया जा रहा था। करणवीर का भी मुंह काला किया गया। एेसा हर उस कंटेस्टेंट के साथ किया गया जो जज की नजरों में कमजोर पाया गया। वहीं 65 साल के भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपनी 28 साल की गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू के साथ एंट्री। कुल मिलाकर बिग बॉस के घर में 18 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। 

यह हमने आपको पहले ही पता दिया था कि इस बार जोड़ी वर्सेज सिंगल होगा। शो के दूसरे कंटेस्टेंट के रूप में मध्यप्रदेश से शिवाशीष मिश्रा और सौरभ पटेल ने एंट्री ली। कॉमनर जोड़ी के रूप में एंट्री लेने वाले शिवाशीष किसान हैं और सौरभ बिजनसमेन। चौथे कंटेस्टेंट के रूप में एक्ट्रेस दीपिका कक्‍कड़ इब्राहिम ने एंट्री ली। इस मौके दीपिका को छोड़ने शोएब इब्राहिम भी पहुंचे थे। इसके बाद रोमिल चौधरी (वकील) और निर्मल सिंह (कॉन्स्टेबल) की एंट्री हुई। सातवें नंबर पर फिल्म और टीवी क्ट्रेस नेहा पेंडसे की एंट्री हुई। इसके बाद भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपनी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू के साथ एंट्री ली। उन्होंने प्रसिद्ध भजन एेसी लागी लगन गाया। कॉमनर के रूप में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की जोड़ी दीपक ठाकुर व उर्वशी वाणी ने घर में एंट्री की। दीपक भोजपुरी गायक हैं और फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर और मुक्काबाज में गाना गा चुके हैं, वहीं उर्वशी भी गायिका हैं।इसके बाद पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत ने आखिरी सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली।

बिग बॉस सीजन 12 के पहले ही दिन सुरभि राणा और मिताल जोशी को पछाड़ रोशनी और कृति ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली। इस तरह इस शो के पहले ही दिन दो सदस्य सुरभ‍ि और मित्तल जोशी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। 

आपको बता दें कि, सलमान खान बिग बॉस का 9वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस की शुरुआत साल 2006 में हुई थी। शुरुआत के तीन सीजन को अगर छोड़ दिया जाए तो सलमान खान का बिग बॉस पर दबदबा कायम है और फैंस ने उन्हें काफी पसंद भी किया है। 

यह भी पढ़ें: नैना ठग लेंगे: मंगल से आमिर खान का एक और दंगल

यह भी पढ़ें: कौन हैं वो अभिनेत्रियां जिनके साथ सलमान खान जाना चाहेंगे Bigg boss के घर 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.