Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rubina Dilaik: द्रौपदी बन रुबीना ने रीक्रिएट किया महाभारत का चीरहरण, परफॉर्मेंस देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Thu, 20 Oct 2022 08:10 PM (IST)

    Rubina Dilaik gives goosebump with her performance recreating Mahabharats Cheerharan झलक दिखला जा के मंच पर रुबीना दिलैक की परफॉर्मेंस देख हर किसी के ...और पढ़ें

    Hero Image
    Rubina Dilaik gives goosebump with her performance recreating Mahabharat's Cheerharan, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rubina Dilaik gives goosebump with her performance recreating Mahabharat's Cheerharan: टीवी की मोस्ट पॉपुलर बहु रुबीना दिलैक खतरों के खिलाड़ी में जलवा बिखेरने के बाद अब डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में फैंस को इंप्रेस करती हुई नजर आ रही हैं। शो में रुबीना अब तक कई शानदार परफॉर्मेंस दे चुकी हैं। हर बार कुछ नया करने के लिए एक्ट्रेस जजेस से खूब तारीफें भी बटोरती हैं। अब रुबीना ने झलक के मंच पर महाभारत का सीन रिक्रिएट किया और द्रौपदी बन ऐसी पावरफुल परफॉर्मेंस दी की सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रतिशोध की आग में जलती द्रौपदी

    झलक दिखला जा के मेकर्स ने शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। शो के दिवाली स्पेशल एपिसोड में रुबीना दिलैक द्रौपदी बनी हुई नजर आएंगी। अपने डांस के जरिए उन्होंने महाभारत के चीरहरण का सीन रिक्रिएट किया। डांस के दौरान एक्ट्रेस ने प्रतिशोध की आग में जलती द्रौपदी का रौद्र किरदार बखूबी निभाया। परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने कुछ पावरफुल लाइंस भी बोलीं। वीडियो में रुबीना कहते हुए दिख रही हैं कि, 'वह अपने बालों को तब तक नहीं बांधेंगी जब तक वह दुशासन के खून से उन्हें नहीं धोतीं।' परफॉर्मेंस के अंत में रुबीना उस सीन को भी दिखाती हैं जब कुरुक्षेत्र में युद्ध के बाद द्रौपदी अपने बालों को दुशासन के खून से धोती हैं और अपना प्रतिशोध पूरा करती हैं।  

    माधुरी ने भी की तारीफ

    रुबीना की इस परफॉर्मेंस को देखकर जज माधुरी दीक्षित भी खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पाईं। माधुरी ने कहा, 'इस दुनिया में औरत के खिलाफ जब भी कोई अपराध होगा तो उसे माफ नहीं किया जाना चाहिए।' वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'रुबीना के रोंगटे खड़े कर देने वाली परफॉर्मेंस को देखना ना भूलें इस वीकेंड।'

    ट्विटर पर ट्रेंडिग हुआ वीडियो

    वीडियो को कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है, जहां वीडियो लगातार ट्रेंड कर रहा है। रुबीना की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं, कोई परफॉर्मेंस को रोंगटे खड़े करने वाला बता रहा है तो फायर कह रहा है।